HKRN कर्मियों को पक्का करने की मांग; हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष-प्रभारी समेत भूपेंद्र हुड्डा शामिल
पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम के समान वेतन और स्थायी रोजगार की मांग उठाई। कर्मचारियों को पक्का करने का वादा कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि HKRN की ठेका व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को न तो समान कार्य का समान वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। हरियाणा के युवाओं की अनदेखी धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा और पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन सहित कांग्रेस सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की नियमित नौकरियों में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से HKRN कर्मचारियों को नियमित करने, युवाओं के लिए नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शी नीति अपनाने की मांग की। चुनावी वादे को पूरा करने की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं और HKRN कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है और सरकार से अपने चुनावी वादे को पूरा करने की मांग की गई है।




