पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती: दिल्ली कल प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए थे

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (79) को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उनके टेस्ट चल रहे हैं। उनके पीए का कहना है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टर्स की टीम उन्हें लगातार आब्जर्व कर रही है।

 3
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती: दिल्ली कल प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए थे

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (79) को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उनके टेस्ट चल रहे हैं। उनके पीए का कहना है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टर्स की टीम उन्हें लगातार आब्जर्व कर रही है। डॉक्टरों ने उनकी MRI भी कराई है। अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए थे और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी वहां गए थे।

अचानक चक्कर आए, स्वास्थ्य में सुधार भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जब घर पर चक्कर आए तो परिवार के लोग घबरा गए। परिजन तुरंत उन्हें एम्स लेकर पहुंचे, जहां भूपेंद्र हुड्डा को भर्ती किया गया है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया कि हुड्डा कब तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका रूटीन चेकअप भी चल रहा है। अभी वे पूरी तरह स्वस्थ है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण भर्ती हुए फरवरी 2023 में भूपेंद्र सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और सर्वाइकल की शिकायत थी।

इलाज के दौरान उनके कई टेस्ट किए गए। तब पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जानने पहुंचे थे। अगले दिन ट्वीट कर उन्होंने स्वस्थ होने की जानकारी दी थी। कोविड में मेदांता भर्ती हुए थे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा की अप्रैल 2021 में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों डॉक्टरों की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। हुड्डा ने ट्वीट कर बताया था कि फिलहाल दोनों के सभी पैरामीटर सामान्य हैं।

उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच की भी कराने की अपील की थी। अक्टूबर में मौसी का निधन हुआ हुड्डा की मौसी शांति देवी का 1 अक्टूबर को सुबह निधन हो गया था। वह 104 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार हिसार के खरड़ अलीपुर गांव में किया गया। इसमें हुड्डा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के सांसद, विधायक और कई नेता शामिल हुए थे। हुड्डा दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर हिसार पहुंचे थे।

Latest News Latest Media Community