पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS से डिस्चार्ज:रूटीन चेकअप के बाद भर्ती हुए थे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को बुधवार सुबह दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया

 6
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS से डिस्चार्ज:रूटीन चेकअप के बाद भर्ती हुए थे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को बुधवार सुबह दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से वह अपने दिल्ली आवास के लिए निकल गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्‌डा मंगलवार दोपहर को रूटीन चेकअप के लिए AIIMS गए थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रातभर भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद उनके कुछ टेस्ट किए गए।

बुधवार सुबह डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। भूपेंद्र हुड्‌डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्‌डा और सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा भी थे। दीपेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है। जानें पहले हुड्‌डा की तबीयत कब-कब बिगड़ी 1 अक्टूबर को मौसी का निधन हुआ हुड्डा की मौसी शांति देवी का 1 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया था। वह 104 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार हिसार के खरड़ अलीपुर गांव में किया गया।

अंतिम संस्कार में हुड्डा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के सांसद-विधायक और कई अन्य नेता शामिल हुए थे। मौसी के निधन की सूचना मिलने के बाद हुड्डा ने दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और हिसार पहुंचे थे भाजपा-इनेलो नेताओं ने जल्द ठीक होने की कामना की भाजपा नेता सतीश नांदल ने कहा- भूपेंद्र हुड्डा हमारे लिए बड़े भाई की तरह हैं। हम ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

 राजनीति अलग विषय है, लेकिन भाईचारा सबसे पहले आता है। भाजपा रोहतक जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने भी हुड्डा के जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना की। इधर, इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णा कौशिक ने रोहतक बार काउंसिल में हुड्डा के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जल्द से जल्द ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। कांग्रेस के पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की। जिसमें लिखा- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।