रोहतक में 8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन:कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का ऐलान; इस्तीफे की मांग
रोहतक में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
रोहतक में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते हुए इस्तीफे की मांग की जाएगी। कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान करेंगे।
हर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। कुलदीप केडी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो सह आयुक्त सुखबीर सिंध व विवेक जोशी ने 14 बार आपत्ति दर्ज करवाई है। ज्ञानेश कुमार ने सह आयुक्तों को किया दरकिनार कुलदीप केडी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों सह आयुक्तों को दरकिनार कर भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी की। रोहतक लोकसभा में 3 लाख 26 हजार वोट हटा दिए।
इनमें 80320 गैर हाजिर दिखाए। 1 लाख 43358 वोट शिफ्ट किए, 17387 डूप्लीकेट वोट काटे व 85593 वोटरों को मरा हुआ दिखाई दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फार्म 6 संशोधन को नहीं माना जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमती सांगवान ने कहा कि SIR के माध्यम से देशभर में 13 करोड़ वोटों को काटा गया है, जिसकी निंदा करते है। आज पूरे देश में लोग एकजुट हो गए है। सुप्रीम कोर्ट के नाम से भी भाजपा झूठ बोल रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने फार्म 6 में किए संशोधन को मान्यता नहीं दी है। 63 प्रतिशत महिलाओं के वोट काटे गए जगमती सांगवान ने कहा कि एसआईआर को लेकर जो आवाज उठाने की कोशिश कर रहा है, उसे कुचला जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। देशभर की जो 13 करोड़ वोट काटी गई है, उसमें से 63 प्रतिशत वोट महिलाओं की है। अधिकांश गरीब तबकों के लोगों की वोट काटी गई है।
चुनाव आयोग को बनाया हथियार जगमती सांगवान ने कहा कि भाजपा ने एक षड़यंत्र के तहत चुनाव आयोग को हथियार बनाकर सरकार को बनाया है। ज्ञानेश कुमार को पहले ही 2023 में कानून बनाकर रिलीफ दे दिया। लोकसभा से जिस दिन विपक्ष को बाहर किया, उसी दिन एक प्रस्ताव पास कर दिया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जा सकता।
Source: Bhaskar




