रोहतक यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, छात्राएं बोलीं-मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 24 घंटे छात्राओं के लिए रीडिंग हॉल खोलने की मांग को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जेन-जी के नारे लगाकर वाइस चांसलर ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि जब तक उन्हें रीडिंग हॉल नहीं मिल जाता

 1
रोहतक यूनिवर्सिटी में छात्राओं का प्रदर्शन, छात्राएं बोलीं-मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में 24 घंटे छात्राओं के लिए रीडिंग हॉल खोलने की मांग को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जेन-जी के नारे लगाकर वाइस चांसलर ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि जब तक उन्हें रीडिंग हॉल नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रा महक, मेघा व अंजलि ने बताया कि रीडिंग हॉल 24 घंटे खोलने की मांग को लेकर छात्राओं ने पहले भी वीसी को मांग पत्र दिया था। आज फिर एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीसी ऑफिस का घेराव किया। छात्राओं ने जेन-जी द्वारा बनाए नारे लगाए और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। छात्राओं को हो रहा शैक्षणिक नुकसान वीसी और रजिस्ट्रार के साथ छात्राओं की बैठक हुई, जिसमें छात्राओं ने एमडीयू की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण हो रहे शैक्षणिक नुकसान का मुद्दा उठाया।

छात्राओं ने UGC की 2015 गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर छात्राओं की स्वतंत्रता और शैक्षणिक अवसरों पर अनावश्यक प्रतिबंध नहीं लगाए जाने चाहिए। छात्राओं ने बैठक का बहिष्कार कर की नारेबाजी वीसी और रजिस्ट्रार के सामने जब छात्राओं ने अपनी मांग रखी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ऐसे में छात्राओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकलकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वह एमडीयू में बड़ा आंदोलन करेंगी। लड़का-लड़की एक समान, चाय पकौड़ा करो गर्म जैसे नारे लगाए छात्राओं ने वीसी ऑफिस के बाहर जेन-जी द्वारा बनाए नारे लगाए। इनमें लड़का-लड़की एक समान, चाय पकौड़ा करो गर्म एमडीयू प्रशासन करो शर्मा जैसे नारे शामिल रहे। छात्राओं ने लड़कों के समान 24 घंटे शैक्षणिक सुविधाएं व रीडिंग हॉल की मांग की।

Latest News Latest Media Community