रोहतक में राज्य स्तरीय गोवर्धन उत्सव: पद्मश्री महावीर गुड्डू बने मुख्यातिथि, जींद की रीना ने जीता पहला स्थान

रोहतक में हरियाणा लोक कला संघ द्वारा राज्य स्तरीय गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पद्मश्री महावीर गुड्डू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

रोहतक में राज्य स्तरीय गोवर्धन उत्सव: पद्मश्री महावीर गुड्डू बने मुख्यातिथि, जींद की रीना ने जीता पहला स्थान
Image source (Bhaskar)

रोहतक में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से हरियाणा लोक कला संघ द्वारा राज्य स्तरीय गोवर्धन उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, लोक कलाओं एवं गोवर्धन पूजा की अनूठी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पद्मश्री महावीर गुड्डू ने शिरकत की। महावीर गुड्डू ने हरियाणा की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

हरियाणवी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक कलाकार कविता नांदल एंड ग्रुप, महक, अरुणा, पायल, तनु और बेबी खनक द्वारा पारंपरिक हरियाणवी लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम में हरियाणवी लोक संस्कृति के रंग बिखेर दिए। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. कृष्णा चौधरी, अंग्रेज कौर और डॉ. रमाकांता शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जींद की रीना बनी विजेता प्रतियोगिता में गांव गोगड़िया, जिला जींद की रीना गोगड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गांव भैसरू खुर्द की सिया ने द्वितीय स्थान और गांव टिटौली की रीना रानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, रोहतक की निशा गुप्ता ने चतुर्थ स्थान और भूमिका ने 5वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।