रोहतक सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ को लिखा पत्र:दीपेंद्र हुड्डा बोले-विमान हादसे में जान गंवा चुके हरियाणा के दो पायलट, रिटायर किए जाएं
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय वायु सेना के पुराने जगुआर लड़ाकू विमान को सेवा से जल्दी रिटायर करने और मॉडर्न लड़ाकू विमानों की खरीद में तेजी लाने की मांग की है। पत्र में सांसद ने बताया कि हाल के महीनों में जगुआर विमान
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय वायु सेना के पुराने जगुआर लड़ाकू विमान को सेवा से जल्दी रिटायर करने और मॉडर्न लड़ाकू विमानों की खरीद में तेजी लाने की मांग की है। पत्र में सांसद ने बताया कि हाल के महीनों में जगुआर विमान से जुड़ी कई दुखद दुर्घटनाओं में हमारे बहादुर पायलटों की जान गई है और नागरिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय वायु सेना दिवस को हवाला देते हुए लिखे पत्र में कहा कि जगुआर विमान 1970 के दशक से सेवा में हैं और अधिकांश देशों जैसे यूके, फ्रांस, ओमान और नाइजीरिया ने इसे पहले ही रिटायर कर दिया है। ऐसे पुराने विमानों पर निर्भर रहना न केवल पायलटों की जान के लिए खतरा है, बल्कि वायु सेना की परिचालन क्षमता को भी प्रभावित करता है।
जगुआर विमान को सक्रिय सेवा से हटाया जाए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील करते हुए कहा है कि जगुआर विमान को सक्रिय सेवा से हटाया जाए। आधुनिक और सुरक्षित लड़ाकू विमानों की तेजी से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सांसद ने कहा कि हाल की दुर्घटनाओं ने हमें तुरंत कार्रवाई करने की प्रेरणा दी है, ताकि और परिवार ऐसे अपूरणीय नुकसान का सामना न करें। हरियाणा के दो जांबाज पायलटों की मौत हुई सांसद ने अपने पत्र में बताया कि इस वर्ष दो बड़े हादसों में वायुसेना के तीन जांबाज पायलटों ने अपनी जान गंवाई। पहली घटना 2 अप्रैल 2025 को हुई, जब फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव (28) का जगुआर विमान गुजरात के जामनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सिद्धार्थ हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे।
दूसरी घटना 9 जुलाई 2025 को राजस्थान के चूरू जिले में हुई, जिसमें स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधू (31) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह (23) ने अपनी जान गंवाई। लोकेंद्र सिंह सिंधू हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे ओर फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह राजस्थान के पाली निवासी थे। जगुआर विमानों में बार-बार आ रही कमी बनी हादसों का कारण सांसद ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन सभी हादसों के पीछे जगुआर विमानों में बार-बार आ रही तकनीकी खामियां जिम्मेदार हैं। पत्र में कहा गया है कि हम अपने बहादुर फाइटर पायलटों की जान इस तरह जोखिम में नहीं डाल सकते। दरअसल, जगुआर फाइटर विमान 1979 के दशक में भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए थे, जबकि ब्रिटेन, फ्रांस और नाइजीरिया जैसे देशों ने इन्हें वर्षों पहले सेवा से बाहर कर दिया है।
सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत भी इन पुराने विमानों को रिटायर कर नई पीढ़ी के आधुनिक लड़ाकू विमानों से अपनी वायुसेना को और सशक्त करे। जगुआर की पुरानी तकनीक ये विमान 1960 के दशक में बने थे और भारतीय वायुसेना ने इन्हें 1979 में शामिल किया था। इंजन पुराने हो चुके हैं और उनके रखरखाव में चुनौतियां आ रही हैं, जिससे ये विमान हादसों का शिकार होते रहे हैं। इतनी चुनौतियों के बावजूद भारतीय वायुसेना अभी भी इन विमानों का इस्तेमाल कर रही है और यह 2040 तक जारी रहने की संभावना है, क्योंकि वायुसेना के पास अभी भी इनकी जगह लेने के लिए पर्याप्त आधुनिक विमान उपलब्ध नहीं हैं।
भारतीय वायु सेना ही कर रही जगुआर का इस्तेमाल पिछले एक दशक में कम से कम 12 जगुआर विमान क्रैश हो चुके हैं। जगुआर विमान 1960 के दशक में बने थे। इसे 1979 में पहली बार IAF में शामिल किया गया था। भारतीय वायुसेना ने जगुआर विमान के लिए 1978 में 1 बिलियन डॉलर का सौदा किया था। IAF के लिए बने 40 जगुआर विमानों का पहला बैच 1981 में भारत को मिला था। हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (HAL) ने 2008 तक IAF के लिए इस विमान के लाइसेंस वाले वर्जन तैयार किए। भारत ने कुल मिलाकर 160 से ज्यादा जगुआर विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया है। इनमें सिंगल-सीट स्ट्राइक फाइटर जगुआर आईएस, टू-सीट ट्रेनर जगुआर आईबी और नेवल वर्जन जगुआर आईएम शामिल हैं।




