भिवानी में मौसी के घर लौट रही युवती लापता:मौसेरे भाई ने रोहतक की बस में बैठाया; सफर के बीच से गायब
भिवानी में एक युवती लापता होने का मामला सामने आया है। जिसे रोहतक अपने घर जाने के लिए बस में बैठाया था। लेकिन ना तो वह अपने घर पहुंची और ना ही मौसी के घर लौटकर आई। परिवार वालों ने गुम होने का पता लगते ही तलाश करना शुरू कर दिया।
भिवानी में एक युवती लापता होने का मामला सामने आया है। जिसे रोहतक अपने घर जाने के लिए बस में बैठाया था। लेकिन ना तो वह अपने घर पहुंची और ना ही मौसी के घर लौटकर आई। परिवार वालों ने गुम होने का पता लगते ही तलाश करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को भी दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भिवानी के एक गांव निवासी महिला ने तोशाम थाना में शिकायत दी।
शिकायत में बताया कि वह रोहतक में रहती है। उसको 4 बच्चे हैं, जिनमें से 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं। उसकी तीसरे नंबर की लड़की की उम्र 19 साल है, जो अपनी मौसी के पास भिवानी के एक गांव में आई हुई थी। वापस अपने घर जा रही थी, इसलिए उसकी बेटी को उसकी बहन का लड़का तोशाम के बस स्टैंड पर रोहतक जाने वाली बस में बैठाकर आया था।
केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस उसकी लड़की रोहतक नहीं पहुंची और ना ही अपनी मौसी के घर वापस गई। उसकी बेटी लापता हो गई। जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश आरंभ कर दी। कहीं पर भी उसकी बेटी का सुराग नहीं लग पाया। इसलिए मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। तोशाम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती लापता होने का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश आरंभ कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




