रोहतक में 4 साल की बच्ची से डिजिटल रेप का खुलासा: पैसे ऐंठने और स्कूल को बदनाम करने के लिए माता-पिता ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि स्कूल को बदनाम कर पैसे ऐंठने के लिए यह घिनौनी साजिश बच्ची के सगे माता-पिता ने ही रची थी और मां को इसकी पूरी जानकारी थी।
हरियाणा के रोहतक में 4 साल की बच्ची से जुड़े बहुचर्चित मामले में करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस और बाल कल्याण समिति की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची के साथ यह कृत्य किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पिता ने किया था, और इस बात की जानकारी उसकी मां को भी थी। दोनों ने मिलकर स्कूल को बदनाम करने और उससे पैसे ऐंठने के लिए यह साजिश रची थी।
कैसे हुआ मामले का खुलासा:
मजिस्ट्रेट के सामने बयान: मजिस्ट्रेट के सामने जब बच्ची से खेल-खेल में (खिलौने और चॉकलेट देकर) बात की गई, तो उसने अपने पिता का नाम लिया।
CWC की काउंसलिंग: CWC रोहतक के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक के मुताबिक, बच्ची ने शुरुआत में अलग-अलग बातें कहीं और पेरेंट्स के दबाव में एक बार अपने बयान भी बदले थे, लेकिन बाद में काउंसलिंग और सही तरीके से हुई पूछताछ में सच सामने आ गया।
खून के धब्बे: पुलिस ने बच्ची के वे कपड़े भी बरामद किए हैं जिन पर खून लगा हुआ था, जिन्हें धोकर साफ करने की कोशिश की गई थी।
हरियाणा के रोहतक में 4 साल की बच्ची से जुड़े बहुचर्चित मामले में करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस और बाल कल्याण समिति की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची के साथ यह कृत्य किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने पिता ने किया था, और इस बात की जानकारी उसकी मां को भी थी। दोनों ने मिलकर स्कूल को बदनाम करने और उससे पैसे ऐंठने के लिए यह साजिश रची थी।
खून के धब्बे: पुलिस ने बच्ची के वे कपड़े भी बरामद किए हैं जिन पर खून लगा हुआ था, जिन्हें धोकर साफ करने की कोशिश की गई थी।
पोर्न साइट्स से गहराया शक : जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि कथित घटना के बाद भी बच्ची का पिता लगातार पोर्न साइट्स देख रहा था। पूछताछ में मां ने अजीब तर्क दिया कि उसका पति उसकी मौजूदगी में ऐसा करता है और इसमें गलत क्या है। हालांकि, जब पुलिस ने अश्लील साइट देखने के समय का मिलान किया, तो मां की लोकेशन अलग पाई गई। इसी शक के आधार पर बच्ची को दोबारा CWC को सौंपा गया, जहां उसने अपनी मां और पिता की पूरी सच्चाई बयां कर दी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




