रोहतक में दीपावली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी: किला रोड, मॉडल टाउन समेत प्रमुख बाजार बने 'वाहन फ्री जोन', जानें पार्किंग और रूट डायवर्जन

दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोहतक जिला पुलिस ने 4 नवंबर से 8 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

रोहतक में दीपावली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी: किला रोड, मॉडल टाउन समेत प्रमुख बाजार बने 'वाहन फ्री जोन', जानें पार्किंग और रूट डायवर्जन

रोहतक में त्यौहारों व दीपावली को ध्यान में रखते हुए पुलिस का विशेष रूट डायवर्जन प्लान

रोहतक: दीपावली के त्यौहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों की बढ़ती भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात को बनाए रखने के लिए रोहतक जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। दिनांक 04 नवंबर से 08 नवंबर तक शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को 'वाहन फ्री जोन'  घोषित किया गया है।

वाहन फ्री जोन

सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा:

  1. झज्जर रोड टी-पॉइंट से कच्चा बेरी रोड मार्केट, किला रोड, शोरी क्लोथ मार्केट व रेलवे रोड

  2. डी-पार्क से सोम स्वीट्स चौक तक (मॉडल टाउन मार्केट)

  3. शिवाजी कॉलोनी मार्केट

  4. गांधी कैंप मार्केट

  5. झज्जर रोड टी-पॉइंट से कच्चा बेरी रोड वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर रोड

इन इलाकों में वाहनों को रोकने के लिए 8 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी।

रूट डायवर्जन

  • झज्जर रोड टी-पॉइंट से पुराना बस अड्डा जाने वाले वाहन:

    • दोपहिया वाहन: अप्रोच रोड और पुरानी अनाज मंडी के अंदर से होते हुए कच्चा बेरी रोड की ओर जाएंगे।

    • चार पहिया / बड़े वाहन: झज्जर रोड, झज्जर चुंगी, सुनारियां चुंगी और भिवानी चुंगी होते हुए बस अड्डा की तरफ जाएंगे।

  • कच्चा बेरी रोड से शांतमई चौक की तरफ जाने वाले वाहन:

    • ये वाहन माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक और गोहाना अड्डा होते हुए शांतमई चौक की ओर जा सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था 

त्यौहारों के दौरान दुकानों के आगे वाहन खड़े करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। रेलवे रोड व किला रोड को 'पार्किंग रहित' क्षेत्र बनाया गया है। वाहन चालकों को अपने वाहन निम्नलिखित 6 निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे:

  1. महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड)

  2. पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किंग (पुरानी सब्जी मंडी के पास)

  3. भगत सिंह पार्किंग किला रोड (दुकानदारों व ग्राहकों के लिए)

  4. मेडिकल मोड़ (दाहिनी तरफ)

  5. रेलवे स्टेशन पार्किंग

  6. अशोक मोड़ पार्किंग

(नोट: जिला प्रशासन के साथ बैठक कर अतिरिक्त अस्थायी पार्किंग स्थलों का भी चयन किया जा रहा है।)

सुरक्षा एवं गश्त 

  • पैदल गश्त: चोरी, छीना-झपटी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे रोड, शौरी मार्केट, प्रताप चौक, चमेली मार्केट, किला रोड और डी-पार्क में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस की टीमें पैदल गश्त करेंगी।

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती: शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर के 16 विशेष चिन्हित स्थानों पर एल्कोहल सेंसर के साथ नाके लगाए जाएंगे। ड्रंक एंड ड्राइव और नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व चालान किए जाएंगे।