हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की 5 नवंबर से प्रस्तावित 2 दिवसीय हड़ताल टली, त्यौहारों पर मिलेगी राहत
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने त्यौहारों के सीजन में आम जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए 5 नवंबर से प्रस्तावित अपनी 2 दिवसीय हड़ताल टाल दी है।
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित 2 दिनी हड़ताल टली, त्यौहारों में मिलेगी यात्रियों को राहत
चंडीगढ़:
हरियाणा में त्यौहारों के इस सीजन के दौरान यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 5 नवंबर से प्रस्तावित हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है
सरकार और यूनियन के बीच साढ़े 4 घंटे चली बैठक
बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में रोडवेज यूनियनों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच एक अहम बैठक बुलाई गई
25 नवंबर को अनिल विज के साथ होगी अगली वार्ता
साझा मोर्चे के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि बाकी बची 8 प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा के लिए 25 नवंबर को हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक की जाएगी
क्या हैं रोडवेज कर्मचारियों की मुख्य मांगें?
रोडवेज विभाग के कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। उनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं:
-
वर्ष 2016 की भर्ती प्रक्रिया के तहत लगे कर्मचारियों को पक्का (नियमित) किया जाए
। -
पिछले 10 वर्षों का बकाया दिवाली बोनस कर्मचारियों को दिया जाए
।




