कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने साधा भाजपा पर निशाना:भिवानी में बोले- BJP के दफ्तरों का ही विकास, स्कूल-अस्पतालों की दुर्दशा

भिवानी के हुड्डा पार्क के सामने रविवार को कांग्रेस का भिवानी ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा पर निशाना साधा, साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट

 1
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने साधा भाजपा पर निशाना:भिवानी में बोले- BJP के दफ्तरों का ही विकास, स्कूल-अस्पतालों की दुर्दशा

भिवानी के हुड्डा पार्क के सामने रविवार को कांग्रेस का भिवानी ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा पर निशाना साधा, साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने व भाजपा को हराने का आह्वान किया। सांसद ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर भी निशाना साधा। इस दौरान सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री राव दान सिंह, कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया आदि कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में जुटी दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में अपने आप को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में जुट गई है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इस वर्ष को संगठन सृजन वर्ष के रूप में मना रही है, जिसका मूल उद्देश्य धरातल पर मजबूत लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को भाजपा घेरने का कार्य करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि, कल उनके साथ ही भी हुआ। जब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के लगभग सभी मंत्रियों ने कुछ ही घंटों के अंदर उनके खिलाफ बयान जारी किए।

सांसद ने बकायदा हाथ में बयानों के सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट भी दिखाए। अपने खिलाफ भाजपा मंत्रियों के लामबंद होने को उन्होंने अपनी मजबूती बताया। ब्लॉक स्तर पर कमेटियों-इकाइयों का गठन तेजी से किया जा रहा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में संगठन सृजन वर्ष के तहत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसी योजना के तहत पहले सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियां तय की गई और अब ब्लॉक स्तर पर कमेटियों व इकाइयों का गठन तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन के इस विस्तार से पार्टी को अभूतपूर्व मजबूती मिल रही है, ताकि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत से आवाज उठाई जा सके। विकास का प्रमाण देखना है तो भाजपा के आलीशान कार्यालय देखें सत्तापक्ष के विकास दावों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि सरकार का वास्तविक रिपोर्ट कार्ड देखना है तो दावों के बजाय गांवों और शहरों में स्थित सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली को देखना चाहिए। उन्होंने यह बात जैन-जी के आंदोलन के बाद हरियाणा प्रदेश में सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलों की स्थिति को चेक किए जाने के सवाल पर कहा कि पिछले सवा 12 वर्षों के शासनकाल में न तो नए शिक्षण संस्थान स्थापित किए और न ही स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ किया गया।

आज दोनों ही व्यवस्थाएं बदहाली की कगार पर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के विकास का प्रमाण देखना है तो उनके आलीशान जिला कार्यालयों में जाएं, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। उनके खिलाफ सत्तापक्ष पूरी योजनाबद्ध तरीके से एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के मंत्रियों द्वारा दीपेंद्र हुड्डा को घेरे जाने पर बात करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके खिलाफ सत्तापक्ष योजनाबद्ध तरीके से एक ही स्क्रिप्ट पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का बयान आया, फिर महिपाल ढांडा, फिर कृष्ण लाल पंवार, उसके बाद कृष्ण बेदी, अनिल विज, विपुल गोयल और गौरव गौतम के बयान लगातार जारी करवाए गए।

सांसद ने कहा कि इन सभी बयानों की भाषा, विषय और आरोप बिल्कुल एक जैसे थे, केवल बयान जारी करने वाले मंत्रियों के नाम और चेहरे बदले हुए थे। जनता से किए वादे भूल गई सरकार : दीपेंद्र विपक्षी दलों की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगी दल भी सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ और सिर्फ हुड्डा परिवार के नाम का ही जाप करते रहते हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो भी व्यक्ति निष्ठा और ईमानदारी से जनता की आवाज उठाएगा, वह सत्तापक्ष और उसके साथियों के निशाने पर जरूर रहेगा।

दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने पर एक सप्ताह में गैंगस्टरों को खदेड़ने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में बदमाश लोगों को धमकियां देकर हफ्ता वसूली करते हैं। ढाई साल में कोई इन्होंने हरियाणा से जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए। हरियाणा की जनता से किए वायदे भूल रहे हैं। जबकि पंजाब में जाकर वायदे कर रहे हैं। इससे पहले बिहार में वायदे कर रहे थे।

हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ने झूठे वायदों की कैसेट चलाई थी, नायब सिंह तो केवल उसे लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह भाजपा की झूठी कैसेट है। वही कैसेट अब पंजाब में नायब सिंह सैनी के माध्यम से चलाई जा रही है। पिछले साढ़े 12 सालों में भाजपा का विकास जरूर हुआ है तथा भाजपा 15 हजार करोड़ की पार्टी बन गई है। भाजपा का गुड़गांव में गुरूकमल नाम से करोड़ों का फाइव स्टार दफ्तर है, जबकि प्रदेश के स्कूलों की हालत खराब है। प्रदेश के युवा नशे की चपेट में आ गए है तथा रोजगार की तलाश में विदेशों में गलत तरीके से पलायन करने को मजबूर हैं।

Latest News Latest Media Community