प्रियंका गांधी ने जींद में विनेश फोगाट के लिए किया प्रचार: भाजपा पर हमलावर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए प्रियंका गांधी ने सभा में मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने विनेश के संघर्ष और किसानों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला।

 283
प्रियंका गांधी ने जींद में विनेश फोगाट के लिए किया प्रचार: भाजपा पर हमलावर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए प्रियंका गांधी ने प्रचार किया। प्रियंका ने चुनावी सभा में कहा- हमारी बेटी विनेश जब अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही थी, तब मोदी जी की पुलिस ने इसके बाल खींचे, सड़कों पर घसीटा, लेकिन विनेश ने हार नहीं मानी।

 वह संघर्ष करते हुए ओलिंपिक तक पहुंची। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना बनाकर युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वह चार साल बाद ही दोबारा नौकरी खोजने लगते हैं। हरियाणा सरकार किसानों को MSP उन 24 फसलों पर देती है, जिनमें से 10 फसल तो हरियाणा के किसान उगाते ही नहीं। सरकार किसानों को बेवकूफ बना रही है। इससे पहले विनेश फोगाट ने कहा कि जब वह भाजपा नेता के खिलाफ संघर्ष कर रही थीं, उस समय वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। उस समय मन किया कि देश छोड़कर चले जाएं।

Latest News Latest Media Community