रोहतक पीजीआई नर्सिंग कॉलेज को बड़ा झटका: फैकल्टी की कमी के चलते लगातार दूसरे साल INC की मान्यता सूची से बाहर
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है
जरूरत 40 शिक्षकों की, कार्यरत हैं महज 10
नियमों के मुताबिक, नर्सिंग के विभिन्न कोर्सेज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संस्थान में 35 से 40 नियमित शिक्षकों का होना अनिवार्य है, लेकिन वर्तमान में कॉलेज महज 10 शिक्षकों के भरोसे चल रहा है
इसे भी पढ़ें:- हरियाणा के गेस्ट टीचर्स को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: सरकार 6 सप्ताह में नियमितीकरण पर ले फैसला, 20 साल से दे रहे सेवाएं
बिना अनुमति 140 सीटों पर हो रहे दाखिले
हैरानी की बात यह है कि आईएनसी की ओर से मान्यता न मिलने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा बीएससी नर्सिंग की 80, पोस्ट बेसिक नर्सिंग की 30 और एमएससी नर्सिंग की 30- यानी कुल 140 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाएं निरंतर चलाई जा रही हैं
साइकेट्री विभाग में ट्यूटर की जगह साइकोलॉजिस्ट से चलाया जा रहा काम
संस्थान में स्टाफ की कमी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साइकेट्री (मनोरोग) विभाग में एक भी नर्सिंग ट्यूटर उपलब्ध नहीं है
इसे भी पढ़ें:- रोहतक में जनगणना-2027 का दूसरा चरण 25 जनवरी से; 10 जनवरी से खुलेगा ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल
दूसरों की जांच करने वाला संस्थान खुद के मानकों में फेल
विरोधाभास यह है कि हरियाणा की नर्सिंग नीति के तहत प्रदेश के अन्य निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने व उनकी मान्यता तय करने वाली संयुक्त समिति में पीजीआईएमएस के वरिष्ठ डॉक्टर, सीनियर नर्सिंग फैकल्टी, डीएमईआर प्रतिनिधि और हरियाणा नर्सिंग काउंसिल के अधिकारी शामिल होते हैं
छात्राओं के करियर पर असर और प्रशासन का रवैया
आईएनसी की सूची से बाहर होने के कारण यहां से पासआउट होने वाली छात्राओं को दूसरे राज्यों की नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण कराने, बाहर नौकरी करने और उच्च शिक्षा हासिल करने में बड़ी कानूनी व तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा
इसे भी पढ़ें:- रोहतक नगर निगम ने रुपया चौक से कन्हेली के बीच विकसित ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।




