Khurana Eye Centre Rohtak: रोहतक का बना विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा का केंद्र

Khurana Eye Centre रोहतक क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित और NABH मान्यता प्राप्त सुपर स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय है।

 962
Khurana Eye Centre Rohtak:  रोहतक का बना विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा का केंद्र

रोहतक में स्थित 'खुराना आई सेंटर ', जिसे अब देश के अग्रणी नेत्र चिकित्सा समूह 'एएसजी आई हॉस्पिटल' के साथ जोड़कर संचालित किया जा रहा है, आंखों के गंभीर रोगों के इलाज का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। NABH से मान्यता प्राप्त यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी सर्जनों और एक ही छत के नीचे संपूर्ण नेत्र देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

स्थापना और गौरवशाली विरासत

 इस संस्थान की नींव वर्ष 2019 में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय प्रो. डॉ. ए. के. खुराना द्वारा रखी गई थी। डॉ. खुराना ने पीजीआईएमएस, रोहतक के नेत्र विज्ञान विभाग में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। चिकित्सा शिक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है; उन्होंने नेत्र विज्ञान पर 20 से अधिक प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं, जिनमें 'Comprehensive Ophthalmology' विश्वभर के मेडिकल छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इलाज के साथ-साथ यह केंद्र नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज से मान्यता प्राप्त एक स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान भी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम

 अस्पताल में मरीजों को उच्च गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित उपचार प्रदान करने के लिए देश के शीर्ष संस्थानों से प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम कार्यरत है:

  • डॉ. अरुज कुमार खुराना: शंकर नेत्रालय (चेन्नई) और नारायण नेत्रालय (बेंगलुरु) से प्रशिक्षित डॉ. अरुज एडवांस्ड माइक्रो-इंसिजन मोतियाबिंद सर्जरी, ग्लूकोमा (काला मोतिया), रेटिना, यूविया और रिफ्रैक्टिव सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।

  • डॉ. भावना पिपलानी खुराना: आप बाल नेत्र रोग, भेंगापन, ऑकुलोप्लास्टी और ऑकुलर ऑन्कोलॉजी की विशेषज्ञ सर्जन हैं।

Major Medical Services and Cashless Facility

 अस्पताल परिसर में परामर्श, आधुनिक जांच, इन-हाउस फार्मेसी और ऑप्टिकल्स की सुविधा उपलब्ध है। प्रमुख सेवाओं में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • Cataract and Refractive Surgery: बिना टांके वाली आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी, लेसिक, कंटूरा विजन, PRK और ICL लेंस प्रत्यारोपण।

  • Retiana and Glaucoma Clinic : डायबिटिक रेटिनोपैथी, रेटिना सर्जरी, नवजात शिशुओं के रेटिना की जांच और काला मोतिया का आधुनिक प्रबंधन।

  • Specialty Clinic: बच्चों की आंखों की देखभाल, भेंगापन सुधार, कॉर्निया उपचार, न्यूरो-ऑप्थल्मोलॉजी और लेजी आई (Amblyopia) का विशेष इलाज।

पता: 139, सुभाष नगर, रोहतक