हरियाणा वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 32 IFS अधिकारियों के तबादले, केसी मीना PCCF और नवदीप हुड्डा को वाइल्डलाइफ व फॉरेस्ट्री की कमान
हरियाणा सरकार ने भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
राज्य प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए हरियाणा सरकार ने भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत वन, वन्यजीव संरक्षण, विकास और बोर्ड-निगम से जुड़े कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
शीर्ष पदों पर नई तैनाती
जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ IFS अधिकारी केसी मीना को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नवदीप सिंह हुड्डा को पंचकूला में PCCF वाइल्डलाइफ कम चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के पद के साथ-साथ APCCF फॉरेस्ट्री हरियाणा का कार्यभार भी सौंपा गया है।
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां
प्रशासनिक पुनर्गठन में कई अधिकारियों को दोहरी या महत्वपूर्ण भूमिकाएं मिली हैं:
-
घनश्याम शुक्ला: MD HDFC पंचकूला के साथ APCCF डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार।
-
अतुल जे सरकार: मेंबर सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड, पंचकूला।
-
डॉ. टीपी सिंह: CEO CAMPA (कंपनशेटरी अफोरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी), हरियाणा पंचकूला।
-
वासवी त्यागी: सेक्रेटरी, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग, हरियाणा।
-
रंजीथा: CCF एडमिनिस्ट्रेशन और CCF वाइल्डलाइफ, पंचकूला।
विभिन्न जिलों और सर्कलों में बदलाव
गुरुग्राम, अंबाला, रोहतक, हिसार और करनाल के क्षेत्रों में भी अधिकारियों को नई कमान मिली है:
-
शिवकुमार: CCF प्रोटेक्शन-2 गुरुग्राम और CGF गुरुग्राम।
-
बी निवेदिता: CF नॉर्थ अंबाला और CF पंचकूला।
-
जितेंद्र अहलावत: CGM HDFC गुरुग्राम और CF साउथ गुरुग्राम।
-
सुभाष यादव: CF मुख्यालय पंचकूला और CF सेंट्रल सर्कल रोहतक।
-
आर आनंद: CF सर्कल हिसार।
-
हैरतजीत कौर: जॉइंट CEO CAMPA और CGM HDFC अंबाला।
-
विजयलक्ष्मी: CGM HDFC करनाल और CF करनाल।
इन तबादलों के साथ वन एवं वन्यजीव से जुड़ी प्रशासनिक व फील्ड गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।




