हरियाणा में लोकायुक्त का पद 2 महीने से खाली: राज्यपाल और सीएम की सलाह से 10 दिसंबर तक हो सकती है नियुक्ति
हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम 2002 के तहत पद खाली होने के 3 महीने के भीतर राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर नए लोकायुक्त की नियुक्ति की जा सकती है।
हरियाणा में लोकायुक्त का पद पिछले लगभग दो महीनों से खाली पड़ा है
कानूनी प्रावधान और समय सीमा
प्रशासनिक व कानूनी मामलों के विशेषज्ञ हेमंत कुमार के मुताबिक, हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत लोकायुक्त का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिन से 5 वर्ष की अवधि के लिए तय होता है
कानून के अनुसार, लोकायुक्त का पद रिक्त होने के 3 महीने के भीतर नई नियुक्ति करना आवश्यक है
कैसी होगी नियुक्ति प्रक्रिया?
नियमों के तहत नए लोकायुक्त की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर की जाती है




