'हनुमान अंश' के बन सकते हैं तीन पार्ट, निर्माता रागिनी का बड़ा बयान: मतभेद सीक्वल की राह नहीं रोकेंगे

फिल्म 'हनुमान अंश' की भारी सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच निर्माता रागिनी सोना ने एक बड़ा बयान दिया है।

 8.6k
'हनुमान अंश' के बन सकते हैं तीन पार्ट, निर्माता रागिनी का बड़ा बयान: मतभेद सीक्वल की राह नहीं रोकेंगे

'हनुमान...' के बन सकते हैं तीन पार्ट, निर्माता बोलीं- 'मतभेद सीक्वल की राह नहीं रोकेंगे'

फिल्म 'हनुमान अंश' की भारी सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच निर्माता रागिनी सोना ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि फिल्म के चारों निर्माताओं के बीच कथित मतभेदों का असर फिल्म के अगले पार्ट (सीक्वल) पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। गोवा में चल रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान रागिनी ने बताया कि पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सभी ने इस कहानी को कम से कम तीन हिस्सों (पार्ट्स) में बनाने की योजना बना ली थी।

रागिनी ने कहा- 'असहमत होना स्वाभाविक है, पर सभी साथ हैं

फिल्म से जुड़ा विवाद तब चर्चा में आया था, जब प्रोडक्शन टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर यह स्पष्ट किया गया था कि फिल्म के पीआर, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े कामों के लिए केवल निर्देशक विशाल ही अधिकृत हैं। इसके बाद टीम के भीतर मतभेदों की अटकलें तेज हो गई थीं।

अब इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए रागिनी ने कहा कि वह मतभेदों से इंकार नहीं करेंगी, क्योंकि साथ काम करने वाले लोगों के बीच असहमति होना पूरी तरह स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सभी साथ हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर फिल्मी आयोजनों तक में एक साथ हिस्सा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- एआई आधारित 'द जंगल बुक' फिल्म में मोगली की आवाज बनेंगे वीर हिरानी

बॉक्स ऑफिस पर 453 करोड़ का बड़ा कलेक्शन

 विशाल के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता हासिल की है। शुरुआत में सिनेमाघरों में इसकी गति धीमी थी और पहले दो हफ्तों तक दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया मिली। लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में तेजी आई और दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 453 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

रागिनी ने फिल्म के सफर को याद करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल पा रही थीं और प्रतिक्रिया भी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी, लेकिन टीम ने इसे एक हफ्ता और सिनेमाघरों में चलाने का फैसला किया, जिसके बाद दर्शकों का रुझान बदलने लगा। उनके मुताबिक, टीम का मकसद शुरुआत से ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फिल्म पहुंचाना था, न कि केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ध्यान देना। यह सिनेमा जगत में एक केस हिस्ट्री भी मानी गई है। यह फिल्म करीब 105 से 110 दिनों तक थिएटर्स में चली।

इसे भी पढ़ें:- अनोखे डॉक्टर के रूप में लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'डॉ. हसन' का टीजर रिलीज

27 नवंबर से सोनीलिव पर हो रही है स्ट्रीम

नीम करोली बाबा के जीवन पर बेस्ड यह फिल्म थिएटर्स में लंबी पारी खेलने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 27 नवंबर से इस फिल्म की सोनीलिव पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी के जरिए यह कहानी उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी, जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, रागिनी के बयान के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि बाबा के जीवन से जुड़ी अगली कहानी किस दौर और किन प्रसंगों को पर्दे पर लेकर आती है।

इसे भी पढ़ें:- आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज

निर्देशक विशाल भी कर चुके हैं सीक्वल की बात, फिलहाल संत तुलसीदास पर एक फिल्म में जुटे हैं

 इससे पहले निर्देशक विशाल भी सीक्वल को लेकर अपनी योजना जाहिर कर चुके हैं। IFFI समारोह के दौरान उन्होंने कहा था कि दूसरे पार्ट पर काम सही समय आने पर किया जाएगा। फिलहाल उनका पूरा ध्यान संत तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म पर है। विशाल के मुताबिक, 'हनुमान अंश' को बनाने के पीछे उनका उद्देश्य देशभर के दर्शकों तक भारतीय संस्कृति, धर्म और संतों के जीवन से जुड़ी कहानियां पहुंचाना था। वह चाहते थे कि लोग संतों के जीवन और विचारों को बेहतर तरीके से समझें।