CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, पंचकूला की अनुष्का के 99.2%:गुरुग्राम 8वें और पंचकूला रीजन 12वें स्थान पर; पहली बार 10वीं के बाद परिणाम जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश के 22 रीजन में गुरुग्राम रीजन 8वें नंबर पर रहा, जबकि पंचकूला रीजन 12वें नंबर पर रहा। पंचकूला में इस बार 85.73 परसेंट रिजल्ट रहा, वहीं गुरुग्राम रीजन का रिजल्ट 88.45 परसेंट रहा। पंचकूला रीजन में
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश के 22 रीजन में गुरुग्राम रीजन 8वें नंबर पर रहा, जबकि पंचकूला रीजन 12वें नंबर पर रहा। पंचकूला में इस बार 85.73 परसेंट रिजल्ट रहा, वहीं गुरुग्राम रीजन का रिजल्ट 88.45 परसेंट रहा। पंचकूला रीजन में इस बार 74,723 स्टूडेंट ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। पंचकूला रीजन में हरियाण के 11 जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। पंचकूला की अनुष्का के ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में 99.2 परसेंट मार्क्स आए हैं। वहीं करनाल के दयाल सिंह स्कूल की काशवी ने कामर्स स्ट्रीम में 99 परसेंट नंबर हासिल किए। सीबीएसई ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है।
बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। पहले रिजल्ट से जुड़ी हाईलाइट्स जानिए… पंचकूला की अनुष्का मलिक के 99.2 परसेंट पंचकूला के सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा अनुष्का मलिक के 99.2 परसेंट मार्क्स आए हैं। अनुष्का के ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में इंग्लिश में 99, पॉलिटिकल साइंस में 98, साइकोलॉजी में 100, इकोनॉमिक्स में 99 और वेब एप्लीकेशन में 100 नंबर आए हैं। अनुष्का का कहना है कि सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में अपनी करिअर बनाना चाहती है। साइकोलॉजी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करना चाहती है, इसके लिए सीयूईटी की तैयारी कर रही है। अनुष्का के पिता सेना की फारवर्ड सिंगल कोर में कर्नल के पद पर तैनात हैं। उनकी माता तान्या हाउसवाइफ हैं।
करनाल की काशवी के 99 परसेंट अंक करनाल के दयाल सिंह स्कूल की 12वीं की छात्रा काशवी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। काशवी के पिता पुनित वर्मा इंद्री के गर्ल्स स्कूल में टीचर है। उनकी माता हिना वर्मा भी टीचर रही हैं। काशवी ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। काशवी का कहना है कि स्कूल में सभी डाउट क्लियर करती थी। कॉर्पोरेट सेक्टर में करिअर बनाना ही मेरा लक्ष्य है। मेरी हॉबी किताबे पढ़ना है। इसके लिए एक प्रापर टाइम टेबल बनाया था। पढ़ाई के दौरान रिलैक्स करने के लिए पेरेंट्स के साथ टाइम स्पैंड करती थी। गुरुग्राम की प्रीथा को मिले 98.4 % गुरुग्राम के एमिटी इंटनेशनल स्कूल की छात्रा प्रीथा घोष ने ह्यूमैनिटी स्ट्रीम में 98.4 परसेंट नंबर प्राप्त किए हैं। प्रीथा के इंग्लिश में 97, हिस्ट्री में 99, पॉलिटिकल साइंस में 98, मैथ्स में 95, इकोनोमिक्स में 98 और स्कल्पचर (मूर्तिकला) में 100 नंबर मिले हैं।




