हरियाणा को मिली 200 MBBS की सीटें: भिवानी-कोरियावास मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से एडमिशन
हरियाणा को 200 एमबीबीएस की सीटें और मिल गई हैं। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 19 अगस्त को इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा था, इसके 13 दिन में इसकी मंजूरी मिल गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़)
हरियाणा को 200 एमबीबीएस की सीटें और मिल गई हैं। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 19 अगस्त को इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा था, इसके 13 दिन में इसकी मंजूरी मिल गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100 -100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि इसी सत्र से दोनों मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने दी अनुमति स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कर नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भिवानी और महर्षि च्यवन मैडिकल कॉलेज कोरियावास महेंद्रगढ़ में एमबीबीएस में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था।
इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कॉलेजों में 100 -100 सीटों पर एडमिशन के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से अनुमति पत्र मिल गया है। हरियाणा के युवाओं को मौका मिलेगा आरती सिंह राव ने कहा कि अब इन दोनों कॉलेजों में जहां नीट के एग्जाम में मेरिट में आने वाले हरियाणा के युवाओं को अपने प्रदेश में ही अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार होगा, वहीं इन कॉलेजों के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज के अलावा आस -पास के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।




