हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए आवेदन कल से:ऑनलाइन भरे जा सकेंगे परीक्षा फार्म
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (नियमित) एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर 4 नवंबर से लाइव किए जा रहे हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (नियमित) एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर 4 नवंबर से लाइव किए जा रहे हैं। रोहतक के डीसी अजय कुमार ने बताया कि सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी राजकीय/अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के लिए 4 नवंबर से 27 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क !
28 नवंबर से 3 दिसंबर तक 100 रूपए विलंब शुल्क सहित, 4 दिसंबर से 9 दिसंबर तक 300 रुपए विलंब शुल्क सहित तथा 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक हजार रुपए विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। करना होगा 950 का परीक्षा शुल्क जमा डीसी अजय कुमार ने बताया कि सेकेंडरी/पूर्व मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रुपए, माइग्रेशन शुल्क 50 रुपए व प्रति परीक्षार्थी 100 रूपए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 950 रुपए तथा सीनियर सेकेंडरी/उत्तर मध्यमा/सह माध्यमिक परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 950 रुपए, माइग्रेशन शुल्क 100 रुपए एवं प्रति परीक्षार्थी 100 रुपए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1150 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।
इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सेकेंडरी/ उत्तर मध्यमा परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है, तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपए अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा। परीक्षार्थियों के विवरण की जांच करें स्कूल अजय कुमार ने बताया कि विद्यालयी/गुरुकुल/विद्यापीठ परीक्षार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यालय /गुरुकुल/ विद्यापीठ के मुखिया बोर्ड वेबसाइट व संबंधित विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर दिए गए दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ने के उपरांत ही परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण समय रहते करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित विद्यालय के मुखियाओं को निर्देश देते हुए बताया कि उन द्वारा जिन परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनके विवरण विद्यालय रिकार्ड अनुसार सही होने चाहिए, इसलिए आवेदन करते समय विवरणों को भली-भांति जांच लें। यदि आवेदन-पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है, तो विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेवार होंगे। परीक्षा आरंभ होने पर फोटो/हस्ताक्षर संबंधी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।




