रोहतक में कॉलेज गेट पर छात्र गुटों में पथराव,VIDEO:खूब चले लाठी-डंडे, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान; लोग बोले- PCR में बैठे रहे पुलिसकर्मी

रोहतक के मॉडल टाउन में दो छात्र गुटों में बीच बाजार जमकर लाठी डंडे चले। छात्रों में पथराव भी हुआ, जिसे देख लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि कुछ दूरी पर ही पीसीआर भी खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका।

 1
रोहतक में कॉलेज गेट पर छात्र गुटों में पथराव,VIDEO:खूब चले लाठी-डंडे, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान; लोग बोले- PCR में बैठे रहे पुलिसकर्मी

रोहतक के मॉडल टाउन में दो छात्र गुटों में बीच बाजार जमकर लाठी डंडे चले। छात्रों में पथराव भी हुआ, जिसे देख लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि कुछ दूरी पर ही पीसीआर भी खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहे। आरोपी छात्र करीब एक मिनट तक मारपीट करते रहे।

बाद में लाठी-डंडे लहराते हुए फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला और पथराव करते दिखाई दे रहे है। उधर, पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र गुटों में हुई झड़प के PHOTO 27 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा…. पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज गेट के ठीक सामने यह घटनाक्रम हुआ। वीडियो में एक बड़ा पेड़, कैफे, रेस्टोरेंट और दुकान दिख रही है, जिसके बाहर छात्र आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

नारंगी और लाल रंग की शर्ट पहने दो युवक को कुछ अन्य लोग पकड़े हुए हैं और धक्का दे रहे हैं। इनके आसपास कई युवक आपस में लात-घूंसे चलाते और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ हाथों में ईंट-पत्थर लिए हुए है, जो एकदूसरे पर फेंक रहे है। इस पथराव से दुकान और कैफे के सामने फुटपाथ पर भाग-दौड़ और गहमागहमी का माहौल है। पथराव के दौरान कई चालकों ने अपने वाहन दूर ही खड़े किए है।

इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताई ये बातें… पुलिस बोलीं- वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन में छात्रों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अभी उनके पास किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।

Latest News Latest Media Community