हरियाणा BJP सेवा पखवाड़ा में हर रोज करेगी कार्यक्रम:रोहतक में विश्वकर्मा जयंती से होगी शुरुआत, 2 अक्टूबर को सूरजकुंड में होगा समापन

हरियाणा BJP सेवा पखवाड़ा के तहत 16 दिन तक प्रदेश में हर रोज बड़ा कार्यक्रम करेगी। रोहतक की अनाज मंडी में विश्वकर्मा जयंती से इसकी शुरुआत होगी और फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 अक्टूबर को खादी मेले से इसका समापन होगा। खादी मेला 7 दिन तक सूरजकुंड में रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली

हरियाणा BJP सेवा पखवाड़ा में हर रोज करेगी कार्यक्रम:रोहतक में विश्वकर्मा जयंती से होगी शुरुआत, 2 अक्टूबर को सूरजकुंड में होगा समापन

हरियाणा BJP सेवा पखवाड़ा के तहत 16 दिन तक प्रदेश में हर रोज बड़ा कार्यक्रम करेगी। रोहतक की अनाज मंडी में विश्वकर्मा जयंती से इसकी शुरुआत होगी और फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 अक्टूबर को खादी मेले से इसका समापन होगा। खादी मेला 7 दिन तक सूरजकुंड में रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचकमल में भाजपा की तीसरी बैठक देर शाम तक चली। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में हुई। मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष, प्रभारियों की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए।

प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने को लेकर कुछ विशेष निर्देश दिए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने उपस्थित नेताओं द्वारा उठाई गई कुछ बातों का विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सेवा को ही धर्म मानता है।“ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

इस दौरान गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और अस्पतालों में नए ब्लॉकों का उद्घाटन, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता व युवाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। साथ ही जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए भाजपा का संकल्प और सेवा पर्व है। 

बड़ौली बोले-लोगों को सेवाएं उपलब्ध करानी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेवा ही संगठन है के मूलमंत्र पर चलते हुए सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमारे लिए पर्व की तरह है, इसलिए हमें घर-घर तक जाना है और लोगों को सेवाएं उपलब्ध करानी है। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान बड़े-बड़े कार्यक्रम होंगे जिनके माध्यम से हर वर्ग के लोगों से जुड़कर सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सीधा सेवा का कार्य करें। देश में एक साथ चुनाव होना राष्ट्र हित में है- धनखड़ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यशाला में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर बोलते हुए कहा कि देश में एक साथ चुनाव होना राष्ट्र हित में है।

श्री धनखड़ ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से धन की बर्बादी होती है और विकास कार्यों की गति रुक जाती है। उन्होंने कहा कि एक बार चुनाव होंगे तो देश की विकास की गति तेज होगी और हर कार्य समय पर पूरे होंगे।धनखड़ ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने से सरकार का अमूल्य समय और धन बचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हम सभी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। बाढ़ के हालात पर भी लिया फीडबैक इस बैठक में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए। उनकी रिपोर्ट लेकर आगे की राहत नीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Latest News Latest Media Community