रोहतक में दीपेंद्र हुड्‌डा का सरकार पर निशाना:बोले–गलत नीतियों से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, विदेशों में रोजगार का सपना भी चूर-चूर

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कई कार्यक्रमों में शामिल होते हुए भाजपा सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में युवाओं को रोजगार दे नहीं रही, पढ़-लिखकर युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल करने का सपना देखा तो वो अब बीजेपी सरकार की गलत नीतियों

 51.5k
रोहतक में दीपेंद्र हुड्‌डा का सरकार पर निशाना:बोले–गलत नीतियों से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, विदेशों में रोजगार का सपना भी चूर-चूर

रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कई कार्यक्रमों में शामिल होते हुए भाजपा सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में युवाओं को रोजगार दे नहीं रही, पढ़-लिखकर युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल करने का सपना देखा तो वो अब बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते चूर-चूर हो गया। दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा की आवेदन फीस 1000 डॉलर से बढ़ाकर 1 एक लाख डॉलर (भारतीय रुपए में 88 लाख) कर दी है।

इसका सबसे ज्यादा नुकसान न केवल भारतीय युवाओं को होगा, बल्कि इसका विपरीत असर भारत के आर्थिक हितों पर भी पड़ेगा। भारतीय युवाओं को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़ कर वापस भेजने वाले ट्रम्प की एक और करारी चोट से भारतीयों के लिए वहां काम करने के अवसर न के बराबर हो जाएंगे। भाजपा की नीतियों के कारण युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी- हुड्डा दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से देश ही नहीं विदेशों में भी नौकरियां जाएंगी।

बीजेपी सरकार की चुप्पी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दीपेंद्र ने कहा कि सरकार तुरंत अपनी स्थिति स्पष्ट करे और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर भारतीय कर्मचारियों और कंपनियों के हितों की रक्षा करते हुए अमेरिकी प्रशासन पर दबाव बनाए। अमेरिका लगातार भारत के हितों पर पहुंचा रहा चोट- हुड्डा ​​​​​​​ दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिकी सरकार एक के बाद एक भारत के आर्थिक हितों पर चोट पहुंचा रही है।

ट्रम्प के कार्यकलापों से ऐसा लगता है कि वो भारतीयों से नाराज नहीं, नफरत करता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को अपना गहरा दोस्त बताने वाले प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप हैं। इससे पहले 50 फीसदी के भारी अमेरिकी टैरिफ की मार से हरियाणा के उद्योगों पर प्रहार हुआ। हरियाणा में अमेरिकी टैरिफ हमले से हजारों करोड़ के एक्सपोर्ट आधारित उद्योगों पर तालाबंदी और इनसे जुड़े लाखों कामगारों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।

सरकार की विफल विदेश व्यापार नीति और कूटनीतिक असफलता के कारण हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। युवाओं के भविष्य पर छाया संकट - हुड्डा ​​​​​​​ दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार की विफल विदेश नीति, उपेक्षापूर्ण चुप्पी और अभाव पूर्ण कदमों ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। अकेले हरियाणा में लाखों युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकारी आंकड़े और विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट्स इस तथ्य को उजागर करती हैं कि हरियाणा देश में उच्चतम बेरोजगारी दर का सामना कर रहा है। सरकार का लचर रवैया उन लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जो रोजगार की तलाश में हैं।

Latest News Latest Media Community