रोहतक में गोरक्षा दल के सदस्यों पर डंडों से हमला:एकसाथ आए 20-25 युवक, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की

रोहतक में झज्जर चुंगी के पास गोरक्षा दल के सदस्यों पर रात के समय 25-30 युवाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गोरक्षा दल के सदस्यों से मारपीट की और गाड़ी को भी तोड़ दिया। मारपीट में घायल हुए गोरक्षा दल के सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 4
रोहतक में गोरक्षा दल के सदस्यों पर डंडों से हमला:एकसाथ आए 20-25 युवक, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ की

रोहतक में झज्जर चुंगी के पास गोरक्षा दल के सदस्यों पर रात के समय 25-30 युवाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गोरक्षा दल के सदस्यों से मारपीट की और गाड़ी को भी तोड़ दिया। मारपीट में घायल हुए गोरक्षा दल के सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही घटना की शिकायत शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी। गोरक्षा दल के सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि सड़कों से गोवंश को रेस्क्यू करने का अभियान चलाया हुआ है।

इसी कड़ी में रात करीब 9 बजे उनकी टीम नगर निगम के ठेकेदार के साथ मिलकर झज्जर चुंगी पर गोवंश को पकड़ने के लिए गई। रोहित शर्मा ने बताया कि जैसे ही गोरक्षा दल के सदस्यों ने आसपास सड़कों पर घूम रही गाय को पकड़ना शुरू किया, इसी दौरान 25-30 युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और दल के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 सदस्य घायल भी हुए हैं।

आसपास के डेयरी वाले लोगों ने किया हमला रोहित शर्मा ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों में झज्जर चुंगी के पास बनी डेयरी वाले लोग शामिल हैं, जो दूध निकालने के बाद गाय को सड़कों पर छोड़ देते हैं। सड़कों पर गाय कुछ भी खाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर गाय का दूध निकाल रहे हैं तो उन्हें बांधकर रखने व चारा खिलाने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। गोवंश के कारण हो रहे सड़क हादसे रोहित शर्मा ने बताया कि गोवंश के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे है।

गाय के झूंड सड़कों पर देखने को मिलते है। जहां कूड़ा पड़ा होता है, वहां गाय देखी जा सकती है। ऐसे में लगातार गौरक्षा दल के सदस्यों को शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद गोवंश को सड़कों से पकड़कर गोशाला तक पहुंचाने का अभियान चलाया हुआ था। पुलिस मामले में कर रही जांच शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है जिसमें कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में घायलों के बयान दर्ज कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Latest News Latest Media Community