भाजपा व कांग्रेस ने तैयार किया चुनावी संकल्प पत्र:24 फरवरी को सीएम नायब सैनी करेंगे घोषणा, कांग्रेस का अभी इंतजार

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की संकल्प पत्र समिति ने तैयारी कर ली है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष उदयभान अभी भी संकल्प पत्र को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस के घोषणा पत्र का इंतजार किया जा रहा है।

 297
भाजपा व कांग्रेस ने तैयार किया चुनावी संकल्प पत्र:24 फरवरी को सीएम नायब सैनी करेंगे घोषणा, कांग्रेस का अभी इंतजार

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की संकल्प पत्र समिति ने तैयारी कर ली है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष उदयभान अभी भी संकल्प पत्र को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस के घोषणा पत्र का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र 24 फरवरी को जारी किया जाएगा। सीएम नायब सैनी रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय से घोषणा पत्र को जारी करेंगे।

वहीं, कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र कब जारी होगा, इसको लेकर अभी कांग्रेस नेताओं में मंथन चल रहा है। मंगल कमल से जारी होगा घोषणा पत्र भाजपा नेता शमशेर खरक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में समिति ने घोषणा पत्र को तैयार किया है। 24 को घोषणा पत्र जारी होने के बाद भी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे जाएंगे। अगर सुझाव अच्छे हुए तो उन्हें घोषणा पत्र में जोड़ दिया जाएगा। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को लेकर कर रही चर्चा कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र तैयार करने में स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा चल रही है।

 जिस क्षेत्र में जैसी समस्या है, उसी के हिसाब से घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की माने तो अगले दो से तीन दिन में घोषणा पत्र जनता के बीच रखा जाएगा। जिसमें लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुद्दों के साथ घोषणा पत्र में विकास करवाने के नाम पर मांगेंगे वोट भाजपा व कांग्रेस की तरफ से तैयार किए जा रहे घोषणा पत्र में स्थानीय मुद्दों को तो प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके साथ ही निगम क्षेत्र के विकास की बात को भी अनदेखा नहीं किया जा रहा। साथ ही घोषणा पत्र में कुछ लोक लुभावने वायदे भी किए जा सकते हैं।

Latest News Latest Media Community