हरियाणा के सफाईकर्मियों को 60 साल तक नौकरी की गारंटी:सरकार ने कहा-₹25,560 वेतन देंगे

सरकार ने फिर कहा- कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी और 25,560 रु. वेतन देंगे हरियाणा की भाजपा सरकार ने नगर पालिका रोल पर कार्यरत 13 हजार 93 सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयज एक्ट 2024

 2
हरियाणा के सफाईकर्मियों को 60 साल तक नौकरी की गारंटी:सरकार ने कहा-₹25,560 वेतन देंगे

सरकार ने फिर कहा- कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी और 25,560 रु. वेतन देंगे हरियाणा की भाजपा सरकार ने नगर पालिका रोल पर कार्यरत 13 हजार 93 सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयज एक्ट 2024 के तहत लाने का सैद्धांतिक निर्णय फिर दोहराया है। इससे इनको 60 वर्ष की उम्र तक जॉब सिक्योरिटी मिलेगी।

नगर पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्यॉरिटी पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में 13 हजार 93 नगर पालिका रोल के सफाई कर्मचारी नगर निकायों में कार्यरत हैं। इनको 20 हजार 590 मासिक राशि दिए जा रहे हैं। सरकार इनको हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी अधिनियम 2024 के दायरे में लाने को तैयार है ताकि इनको नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ दिए जा सकें।

25 हजार 560 रुपए होगा वेतन सीएम सैनी ने कहा, नगर पालिका रोल पर 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे सफाईकर्मियों का मासिक वेतन 25 हजार 560 रुपए होगा। सरकार एक कदम और बढ़ाते हुए मासिक वेतन में अधिनियम की पात्रता के अलावा 15% अधिक राशि देने पर भी सहमत है।

उन्होंने कहा, 2024 के इस अधिनियम के तहत कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता डेथ कम ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश और HKRNL के तहत मिलने वाली एक्स ग्रेसिया वित्तीय सहायता राशि और नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिलेगी। इनमें अधिकतर प्रावधान 2024 के मूल एक्ट का ही हिस्सा हैं।

6 महीने बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सरकार सहमत नायब सैनी कहा कि इन सुविधाओं के अलावा हर वर्ष वेतन में वृद्धि होगी। हर 6 महीने बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने पर भी सरकार सहमत है। कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इन कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे ₹20 हजार 590 मासिक मानदेय (₹19,000 वेतन + ₹1,590 भत्ते) के अतिरिक्त ₹2 हजार मासिक जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे शहरों की स्वच्छता और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Latest News Latest Media Community