हरियाणा 50 लाख खातों में पहुंचे पेंशन-भत्तों के ₹1890 करोड़:बुढ़ापा पेंशन-लाडो लक्ष्मी की किश्त जारी
हरियाणा में 50 लाख लोगों के खाते में गुरुवार को पैसे आए। ये पैसे बुढ़ापा-विधवा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना और भावांतर भरपाई समेत 26 सरकारी योजनाओं के थे। कुल 1890 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर हुए। चंडीगढ़ में CM नायब सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खाते में 212 करोड़ रुपए डाले गए। योजना की 11 किस्तों में कुल 2,254 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। मीडिया से बातचीत में सीएम ने मानसून सेशन में कांग्रेस विधायकों के काले कपड़े पहनकर आने पर तंज किया। बोले-पता नहीं क्यों काले कपड़े पहने, जबकि भाजपा की सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है। पढ़िए सीएम सैनी की बड़ी बातें… 4,520 परिवारों को दयालु योजना में ₹168 करोड़ दिए सीएम ने बताया कि दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को ₹168 करोड़ 13 लाख 21 हजार की सहायता राशि दी गई। इसमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (DAYALU) योजना परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने पर आर्थिक मदद देने के लिए है। उद्योगों के 670 लाभार्थियों को ₹311 करोड़ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को ₹311.25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की गई। उद्यम एवं रोजगार नीति, प्लग एंड प्ले, टेक्सटाइल समेत दूसरे उद्योगों के लिए जारी योजनाओं के तहत ये राशि दी गई। 6,177 किसानों को भावांतर के ₹49.89 करोड़ सीएम ने बताया कि कई बार किसान को भारी नुकसान होता है। जितने का माल आता उतने का बिकता भी नहीं। वो इसे मंडी में भी नहीं ले जा पाता। उस पीड़ा को हमने समझा। अगर आलू और दूसरी सब्जी का दाम उसे मंडी में कम मिलेगा तो उसकी भरपाई हरियाणा सरकार करेगी। इसी के चलते भावांतर भरपाई योजना के तहत 6,177 किसानों को ₹49 करोड़ 89 लाख दिए गए। इसमें आलू के 6,012, फूलगोभी के 99 और शहद के 66 किसान शामिल हैं। इस योजना के तहत अगर किसान की तय फसल सरकार द्वारा निर्धारित संरक्षित मूल्य से कम भाव पर बिकती है, तो सरकार दोनों कीमतों के बीच का अंतर किसान को देती है। 5 लाख महिलाओं को गैस सब्सिडी हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खातों में जुलाई की ₹19 करोड़ 68 लाख सब्सिडी डाली गई। योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाता है।
हरियाणा में 50 लाख लोगों के खाते में गुरुवार को पैसे आए। ये पैसे बुढ़ापा-विधवा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना और भावांतर भरपाई समेत 26 सरकारी योजनाओं के थे। कुल 1890 करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर हुए। चंडीगढ़ में CM नायब सैनी ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खाते में 212 करोड़ रुपए डाले गए।
योजना की 11 किस्तों में कुल 2,254 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। मीडिया से बातचीत में सीएम ने मानसून सेशन में कांग्रेस विधायकों के काले कपड़े पहनकर आने पर तंज किया। बोले-पता नहीं क्यों काले कपड़े पहने, जबकि भाजपा की सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है।
सीएम ने बताया कि दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को ₹168 करोड़ 13 लाख 21 हजार की सहायता राशि दी गई। इसमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (DAYALU) योजना परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने पर आर्थिक मदद देने के लिए है।
उद्योगों के 670 लाभार्थियों को ₹311 करोड़ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को ₹311.25 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी की गई। उद्यम एवं रोजगार नीति, प्लग एंड प्ले, टेक्सटाइल समेत दूसरे उद्योगों के लिए जारी योजनाओं के तहत ये राशि दी गई। 6,177 किसानों को भावांतर के ₹49.89 करोड़ सीएम ने बताया कि कई बार किसान को भारी नुकसान होता है।
जितने का माल आता उतने का बिकता भी नहीं। वो इसे मंडी में भी नहीं ले जा पाता। उस पीड़ा को हमने समझा। अगर आलू और दूसरी सब्जी का दाम उसे मंडी में कम मिलेगा तो उसकी भरपाई हरियाणा सरकार करेगी। इसी के चलते भावांतर भरपाई योजना के तहत 6,177 किसानों को ₹49 करोड़ 89 लाख दिए गए। इसमें आलू के 6,012, फूलगोभी के 99 और शहद के 66 किसान शामिल हैं।
इस योजना के तहत अगर किसान की तय फसल सरकार द्वारा निर्धारित संरक्षित मूल्य से कम भाव पर बिकती है, तो सरकार दोनों कीमतों के बीच का अंतर किसान को देती है। 5 लाख महिलाओं को गैस सब्सिडी हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के खातों में जुलाई की ₹19 करोड़ 68 लाख सब्सिडी डाली गई। योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाता है।




