हरियाणा CM एक हफ्ते में शपथ लेंगे:15 अक्टूबर से पहले कभी भी शपथग्रहण समारोह; PM मोदी भी शामिल होंगे

हरियाणा में नायब सैनी 15 अक्टूबर से पहले नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश में 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में BJP ने 48 सीटें जीती हैं। भाजपा पहले ही नायब सैनी को CM चेहरा घोषित कर चुकी थी। चुनाव भी उनकी ही अगुआई में लड़ा गया। चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले। यहां नायब सैनी ने CM बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी कर दी है। सीएम का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पहले दशहरे के दिन शपथग्रहण की संभावना थी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि यह फेस्टिवल सीजन है। इसलिए सीएम के नाम और शपथ को लेकर दशहरे के बाद चर्चा की जाएगी। हरियाणा में दिन भर की राजनीतिक हलचल जानने के लिए अपडेट्स पढ़ें...

 285
हरियाणा CM एक हफ्ते में शपथ लेंगे:15 अक्टूबर से पहले कभी भी शपथग्रहण समारोह; PM मोदी भी शामिल होंगे

हरियाणा में नायब सैनी 15 अक्टूबर से पहले नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और BJP के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश में 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में BJP ने 48 सीटें जीती हैं। भाजपा पहले ही नायब सैनी को CM चेहरा घोषित कर चुकी थी।

चुनाव भी उनकी ही अगुआई में लड़ा गया। चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।

यहां नायब सैनी ने CM बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी कर दी है। सीएम का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पहले दशहरे के दिन शपथग्रहण की संभावना थी। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि यह फेस्टिवल सीजन है। इसलिए सीएम के नाम और शपथ को लेकर दशहरे के बाद चर्चा की जाएगी।

Latest News Latest Media Community