हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराया | 7 हरियाणवी बन चुके कंटेस्टेंट्स

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर मासूम शर्मा ने बिग बॉस सीजन-19 का ऑफर ठुकरा दिया है। दावा है कि मासूम शर्मा को बिग बॉस की क्रिएटिव टीम ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अब पूरी तरह से मन बनाते हुए इस ऑफर पर विचार करना ही छोड़ दिया है। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-19

 34.3k
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराया | 7 हरियाणवी बन चुके कंटेस्टेंट्स

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर मासूम शर्मा ने बिग बॉस सीजन-19 का ऑफर ठुकरा दिया है। दावा है कि मासूम शर्मा को बिग बॉस की क्रिएटिव टीम ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अब पूरी तरह से मन बनाते हुए इस ऑफर पर विचार करना ही छोड़ दिया है। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-19 में जाने की अटकलों पर मासूम शर्मा ने खुलासा किया। पंचकूला पहुंचे सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि मैं घूमने-फिरने वाला आदमी हूं, किसी बंधन में रह नहीं सकता।

ऐसे रियल्टी शो में मैं नहीं रह पाऊंगा। इसलिए मैं ऐसे किसी शो का हिस्सा नहीं बनूंगा। बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस में 7 हरियाणवी कंटेस्टेंट्स के रूप में शामिल हो चुके हैं। इनमें डांसर और सिंगर सपना चौधरी, यूट्यूबर एल्विश यादव, बॉक्सर नीरज घेवर और एक्ट्रेस व BJP नेता सोनाली फोगाट शामिल हैं। सोनाली फोगाट की मौत हो चुकी है। यहां जानिए मासूम शर्मा ने बिग बॉस जाने के सवाल पर क्या कहा... 7 हरियाणवी बन चुके बिग बॉस का हिस्सा बिग बॉस में अब तक सात हरियाणवी हिस्सा ले चुके है।

 इनमें मुख्य नाम रोहतक की रहने वाली डांसर और सिंगर सपना चौधरी और गुरुग्राम से यूट्यूबर एल्विश यादव शामिल है। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी देसी स्टाइल और मजबूत व्यक्तित्व से काफी सुर्खियां बटोरीं थी। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लिया और विजेता बने। वे शो के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट थे, जिन्होंने ट्रॉफी जीती थी।

इनके अलावा करनाल से एडवोकेट रोमिल चौधरी और पुलिस अधिकारी निर्मल सिंह, भिवानी से बॉक्सर नीरज गोयत, गुरुग्राम से इन्फ्लूएंसर लवकेश कटारिया और हिसार से बीजेपी नेता व एक्ट्रेस सोनाली फोगाट शामिल है।हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री:करण जौहर की मूवी का टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी गाया; भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल भी साथ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की अब बॉलीवुड में एंट्री हुई है। उन्हें 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी में गाने का मौका मिला है। यह गाना फोक मिक्स है। जिसमें हरियाणवी हिस्सा मासूम ने गाया है, जबकि भोजपुरी हिस्सा खेसारी लाल यादव ने गाया है। रैप शिवाजी ने दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Latest News Latest Media Community