रोहतक में डेंगू मलेरिया के बढ़ रहे मरीज:अब तक 40 केस मिले, फोगिंग के लिए निकली टीम, लारवा की कर रहे जांच
रोहतक में डेंगू व मलेरिया के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में लारवा चैक कर रही है, ताकि डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। वहीं, जिन घरों में डेंगू व मलेरिया का लारवा मिल रहा हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में रोजाना 10 हजार से अधिक घरों में डेंगू व मलेरिया
रोहतक में डेंगू व मलेरिया के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में लारवा चैक कर रही है, ताकि डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। वहीं, जिन घरों में डेंगू व मलेरिया का लारवा मिल रहा हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में रोजाना 10 हजार से अधिक घरों में डेंगू व मलेरिया के लारवा की जांच की जा रही है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 20 टीम लगाई हैं, जिनमें 20 एम पीएचडब्ल्यू व 40 अन्य सदस्य शामिल है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीम लारवा की जांच कर रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मिलाकर कुल 142 टीम फील्ड में काम कर रही है। डेंगू के 36 व मलेरिया के मिले 4 केस जिले में अब तक डेंगू के 36 केस मिल चुके है, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, 4 केस मलेरिया के मिले है। जिन घरों में डेंगू व मलेरिया के केस मिले, वहां आसपास के क्षेत्र में फोगिंग करवाई गई है।
वहीं, दोबारा उन घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर चेक करती है, ताकि दोबारा वहां लारवा ना मिले। 2448 को थमाया गया नोटिस स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लारवा की जांच करने के लिए फील्ड में जा रही टीम ने अब तक 2448 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया है। टीम जब दोबारा उन घरों में गई तो वहां लारवा नहीं मिला। वहीं, टीम घरों में जाकर बुखार वाले मरीजों की जांच भी कर रही है। रोजाना 10 हजार घरों की कर रहे जांच जिला के मलेरिया विभाग में नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि जिले में लारवा की जांच के लिए चैकिंग चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना 10 हजार से अधिक घरों में लारवे की जांच कर रही है। डेंगू व मलेरिया की पुष्टि लैब टेस्ट के माध्यम से होती है। डेंगू के लिए सिविल व पीजीआई में टेस्ट उपलब्ध है। वहीं, मलेरिया की स्लाइड लेकर टीम आती है। डेंगू व मलेरिया के लारवा को पनपने ना दें। डेंगू व मलेरिया का लारवा साफ पानी में ही पनपता है, ऐसे में घर या बाहर पानी ना भरने दें। अगर कहीं पानी भरा हो तो तुरंत उसे निकाल दें और लारवा हो तो उसमें काला तेल या दवाई डाल दें। अगर कहीं लारवा मिलता है तो उसके आसपास फोगिंग करवाई जाती है। डेंगू व मलेरिया होने पर तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाए।




