PM के हरियाणा दौरे को लेकर कैबिनेट मीटिंग आज:2 बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिलेगी, गरीबों को 32 हजार प्लॉट-फ्लैट मिलेंगे; 17 को आएंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज (रविवार) हरियाणा कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इससे पहले यह मीटिंग शनिवार को बुलाई गई थी, लेकिन IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस की वजह से चल रहे गतिरोध के कारण यह मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी। इसे लेकर सरकार की ओर से ऑर्डर जारी कर जानकारी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज (रविवार) हरियाणा कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इससे पहले यह मीटिंग शनिवार को बुलाई गई थी, लेकिन IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस की वजह से चल रहे गतिरोध के कारण यह मीटिंग कैंसिल करनी पड़ी। इसे लेकर सरकार की ओर से ऑर्डर जारी कर जानकारी दी गई। ऑर्डर में बताया गया कि समय परिवर्तन होने के कारण अब यह मीटिंग 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बुलाई जाएगी।
नायब सरकार का एक साल पूरा होने पर सोनीपत के राई में 17 अक्टूबर को राज्य स्तरीय आयोजन होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश में कई योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। इनमें गरीब परिवारों के लिए 32 हजार फ्लैट-प्लॉट आवंटन शामिल है। रैली में परिवहन व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम नायब सैनी चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। PM दो 2 बड़ी योजनाओं का करेंगे ऐलान सरकार के सूत्रों के मुताबिक, 17 अक्टूबर को ही दो बड़ी योजनाएं शुरू की जानी हैं। जिसके तहत गरीबों को प्लॉट और फ्लैट भी मिलेंगे।
इनमें 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट शामिल हैं। ये प्रदेश के विभिन्न शहरों में डेवलपर्स ने बनाए हैं। हरियाणा में बने दिल्ली-कटरा हाईवे का भी उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इन सभी योजनाओं को फाइनल किया जा रहा है। सरकार पर आईपीएस सुसाइड केस का माहौल शांत करने का दबाव सूत्रों के मुताबिक, आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस की वजह से बने माहौल के देखते हुए सरकार पर जल्द से जल्द इसे शांत करने का दबाव है। SC समाज व संगठन लगातार आक्रामक हो रहे हैं। विपक्ष भी लगातार सक्रिय है। ऐसे में पीएम के कार्यक्रम से पहले सबकुछ सामान्य करने की कोशिश है।
बताया जा रहा है कि एससी समाज को ठीक संदेश देने के लिए उनसे जुड़ी घोषणा पर भी विचार चल रहा है। रूट प्लान व सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश सीएम ने निर्देश दिए कि पीएम के कार्यक्रमों के लेकर समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को अंतिम रूप दिया जाए। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए आमजन के लिए भी अलग से रूट प्लान किए जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल के आस-पास की जाएगी। कैबिनेट मीटिंग के लिए जारी नोटिफिकेशन...




