'BJP विधायक ने रंजिश में करवाया ट्रांसफर, जॉइन नहीं करेंगे':कैथल में धरने पर बैठे 2 JE
हरियाणा में कैथल जिले के पूंडरी सीट से BJP विधायक सतपाल जांबा की सिफारिश पर बिजली निगम के 2 जूनियर इंजीनियरों (JE) का ट्रांसफर कर दिया गया। दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताते हुए नए स्थान पर जॉइन करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दे डाली कि जब तक दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। उधर, विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है। प्रदेश में बिजली महकमा अनिल विज के पास है। विधायक और बिजली कर्मचारी क्यों आए आमने-सामने, जानिए पूरा विवाद विधायक बोले- रिक्वेस्ट की थी, जेई ने तानाशाही दिखाई इस मामले को लेकर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस संबंध में मेरे पास किसानों की शिकायतें आ रहीं थी। जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। उनके खिलाफ एक्शन लूंगा। उनको रिक्वेस्ट के साथ बिजली पोल हटाने बारे कहा गया था, लेकिन बाद में जब एक्शन हुआ तो हटाए गए। अगर जल्द ही दोनों जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की तो दोनों सस्पेंड भी होंगे। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि गांव बरसाना में 90 लाख रुपए से निकासी का काम चल रहा है। अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोल को हटाने से मना कर रहे थे। ऐसे ही बात गांव भाणा में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया। अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा MLA बोले- पार्टी में सब दूध के धुले नहीं,VIDEO:दूसरे दलों से गंदे लोग आ गए; कैथल में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भड़के जांबा कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं- हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा में कैथल जिले के पूंडरी सीट से BJP विधायक सतपाल जांबा की सिफारिश पर बिजली निगम के 2 जूनियर इंजीनियरों (JE) का ट्रांसफर कर दिया गया। दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताते हुए नए स्थान पर जॉइन करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दे डाली कि जब तक दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे।
जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। उधर, विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है। प्रदेश में बिजली महकमा अनिल विज के पास है। विधायक और बिजली कर्मचारी क्यों आए आमने-सामने, जानिए पूरा विवाद विधायक बोले- रिक्वेस्ट की थी, जेई ने तानाशाही दिखाई इस मामले को लेकर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस संबंध में मेरे पास किसानों की शिकायतें आ रहीं थी।
जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। उनके खिलाफ एक्शन लूंगा। उनको रिक्वेस्ट के साथ बिजली पोल हटाने बारे कहा गया था, लेकिन बाद में जब एक्शन हुआ तो हटाए गए। अगर जल्द ही दोनों जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की तो दोनों सस्पेंड भी होंगे। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि गांव बरसाना में 90 लाख रुपए से निकासी का काम चल रहा है।
अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोल को हटाने से मना कर रहे थे। ऐसे ही बात गांव भाणा में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया। अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा।




