AAP नहीं करेगी हरियाणा में JJP से गठबंधन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि आप और जेजेपी में गठबंधन की कोई बात नहीं चल रही है, इसलिए दुष्यंत चौटाला आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाएं।

 305
AAP नहीं करेगी हरियाणा में JJP से गठबंधन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को नसीहत देते हुए कहा कि आप और जेजेपी में गठबंधन की कोई बात नहीं चल रही है, इसलिए दुष्यंत चौटाला आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाएं। दोनों पार्टियों में गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही, दुष्यंत चौटाला चुनाव पर ध्यान दें। संदीप पाठक आज फतेहाबाद में हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए हुए थे। उनके साथ वरिष्ठ नेता सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा, जिला अध्यक्ष गुरविंद्र गरजा, लक्ष्य गर्ग, हरपाल सिंह भट्टी सहित तमाम नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए डोर-टू-डोर अभियान पर जोर देने के निर्देश दिए।

पत्रकार वार्ता में संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता पूरे जी-जान से जुट गया है। बीजेपी के मंत्री जेपी दलाल के द्वारा नई सरकार को 6 महीने में गिरने के बयान पर संदीप पाठक ने कहा कि यह बीजेपी की मानसिकता है, इससे पहले भी कई राज्यों में बीजेपी इस प्रकार की कोशिश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस प्रकार की गलत बयान बाजी नहीं करनी चाहिए। केजरीवाल से मुलाकात के लिए कोर्ट का सहारा अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि उनकी मुलाकात से बीजेपी को दिक्कत है और यही कारण है कि अब उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। इस मामले में देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला देता है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से जब भी उनकी मुलाकात हुई है तो उसकी पूरी रिकॉर्डिंग की जाती है और अरविंद केजरीवाल और उनके बीच में एक शीशा लगा होता है। योग्य उम्मीदवार को मिलेगा टिकट लेकिन फिर भी बीजेपी को इस मुलाकात से दिक्कत हो रही है और उनकी मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। संदीप पाठक ने बाहरी पार्टियों से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के सवाल पर कहा कि जो भी उम्मीदवार जीतने का मादा रखेगा आम आदमी पार्टी उसे टिकट देगी।

Latest News Latest Media Community