हरियाणा CM बोले-नई GST दरों से 4000 करोड़ का फायदा:कहा- क्लेक्शन के मामले में 5वें नंबर पर राज्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की नई दरें लागू होने से हरियाणा के लोगों को लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा। हरियाणा GST इकट्ठा करने में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले साल के अगस्त महीने में जितना GST इकट्ठा हुआ था, उससे इस साल 31%
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की नई दरें लागू होने से हरियाणा के लोगों को लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा। हरियाणा GST इकट्ठा करने में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
पिछले साल के अगस्त महीने में जितना GST इकट्ठा हुआ था, उससे इस साल 31% ज्यादा GST इकट्ठा हुआ है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस साल 2025-26 में अगस्त तक कुल GST कलेक्शन में 20% की बढ़ोतरी हुई है। GST कलेक्शन के मामले में हरियाणा देश के बड़े राज्यों में 5वें नंबर पर है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में हरियाणा ने कुल 39 हजार 743 करोड़ रुपए का GST इकट्ठा किया था।
दिल्ली में GST काउंसिल की मीटिंग से वापस आने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नायब सैनी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में GST के स्लैब में बड़ी कटौती की गई है, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। अब देश में GST की सिर्फ 2 मुख्य दरें 5% और 18% होंगी, जो 22 सितंबर से लागू होंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM सैनी की अहम बातें...




