सज्जन पर दिए बयान पर घिरे दीपेंद्र हुड्डा बैकफुट पर:वीडियो पोस्ट कर दी सफाई, कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा; सिख समाज से हमारा पुराना नाता
हरियाणा के रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद के बाद सफाई दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके बयान के अनुसार, हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ नहीं बताया।
हरियाणा के रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद के बाद सफाई दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके बयान के अनुसार, हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ नहीं बताया। मेरे मुंह में इस तरह के शब्द डाले जा रहे है। मेरी कभी ऐसी भावना नहीं रही कि किसी को ठेस पहुंचे।
सिक्ख समाज का हमेशा हमने साथ दिया है। सिक्ख समाज के साथ हमारे परिवार का भाईचारा है। हर संघर्ष में हमने एक-दूसरे के साथ दिया है। मेरे दादा-पड़दादा जी 1908 में पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन में शहीद भगत सिंह जी के चाचा अजीत सिंह के साथ हमारे इलाके से चौधरी माथूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी। सभी को पता है। जब किसानों पर अत्याचार हुआ है।
750 किसानों की मौत हुई थी तो उस समय भी हमने सबसे आगे आगकर किसानों का साथ दिया। 84 के दंगों में बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। जो भी दोषी है उनको सख्त सजा होनी चाहिए। यही हमारा स्टेंड है। हम पूरी तरह से सिक्ख समाज के साथ है। दंगे के आरोपियों को संरक्षण न मिले हुड्डा ने कहा कि 1984 के दंगों के लिए जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सजा होनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दंगों के आरोपियों को किसी भी तरह से संरक्षण देने की बात नहीं कही गई है। 1984 के दंगे के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए दरअसल, सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। हुड्डा ने दोहराया कि 1984 के दंगों के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और इस मामले में न्याय होना जरूरी है।




