रोहतक में बिना शिलान्यास किए चले गए सीएम:हरियाणा SC शिक्षा समिति की तरफ से बनाया जा रहा हॉल, स्वामी आत्मानंद की जयंती मनाई

रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती राज्य स्तर पर मनाई गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। समाज की तरफ से एक हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास सीएम नायब सैनी को करना था। लेकिन सीएम बिना शिलान्यास किए ही मंच से

रोहतक में बिना शिलान्यास किए चले गए सीएम:हरियाणा SC शिक्षा समिति की तरफ से बनाया जा रहा हॉल, स्वामी आत्मानंद की जयंती मनाई

रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी आत्मानंद महाराज की जयंती राज्य स्तर पर मनाई गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। समाज की तरफ से एक हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास सीएम नायब सैनी को करना था। लेकिन सीएम बिना शिलान्यास किए ही मंच से उतरकर चले गए। स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन एक रुपया चौक के पास किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने स्वामी आत्मानंद महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं, अपना संबोधन करने के बाद सीएम मंच के सामने लगाई गई शिलान्यास पट्‌टी की तरफ जाने की बजाय आयोजकों के साथ बाहर चले गए। महात्मा गांधी ने पढ़ाया सत्य अहिंसा का पाठ इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा कि कल महात्मा गांधी की जयंती है, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है, जिन्होंने भारत को जय जवान जय किसान का एक शक्तिशाली नारा दिया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि कल बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजय दशमी का पावन पर्व भी है, जिसकी सभी प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई।

भारत हमेशा सामाजिक और धार्मिक क्रांति का सूत्रधार रहा है। स्वामी आत्मानंद महाराज ने शिक्षा के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई। 10 साल में संतों व महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया सीएम ने कहा कि स्वामी आत्मानंद महाराज ज्ञान की गंगा बहा गए, ज्ञान का दीप जला गए, मानवता को ज्ञान की सच्ची राह दिखा गए। पिछले 10 साल से भाजपा सरकार संतों और महापुरुषों के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। मुझे गर्व है कि सीएम आवास का नाम संत कबीर कुटी है। हरियाणा में सफाई कर्मचारी आयोग का किया गठन सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है।

अगर किसी सफाई कर्मी की काम के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसे 5 लाख तक देने का काम किया जाता है। सीवर में अगर किसी की मृत्यु होती है तो उसके परिवार को भी आर्थिक सहायता दी जाती है। 17 दिन में तीसरी बार सीएम का दौरा सीएम नायब सैनी पिछले 17 दिन में तीसरी बार रोहतक आए है। इससे पहले 14 सितंबर को सैनी संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे।

फिर 17 सितंबर को मैराथन और अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। अब तीसरी बाद स्वामी आत्मानंद की जयंती समारोह में पहुंचे। राजनीतिक दृष्टि से भी सीएम को दौरे आंक रहे सीएम के इन दौरों को राजनीतिक लोग पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने की दृष्टि से आंक रहे है। हालांकि एक बार फिर भूपेंद्र हुड्डा विपक्ष के नेता बन गए है, जिसके बाद बीजेपी ने फिर से रोहतक की जनता को भाजपा के पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

Latest News Latest Media Community