भूपेंद्र हुड्‌डा का बीरेंद्र सिंह को जवाब:बोले- वो रिटायर हो गए, मैं न रिटायर्ड न थका; अभय चौटाला बताए- महम में क्या कांड किया

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को जवाब दिया। हुड्‌डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह डूमरखां हमारे बड़े भाई हैं। मैंने उनकी बात का मान किया कि वो रिटायर हो गए, लेकिन मैं न तो रिटायर हूं और न थका हूं। सांसद कुमारी सैलजा को कांग्रेस की अगुआई करने देने के बयान पर हुड्‌डा ने कहा

 68.3k
भूपेंद्र हुड्‌डा का बीरेंद्र सिंह को जवाब:बोले- वो रिटायर हो गए, मैं न रिटायर्ड न थका; अभय चौटाला बताए- महम में क्या कांड किया

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को जवाब दिया। हुड्‌डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह डूमरखां हमारे बड़े भाई हैं। मैंने उनकी बात का मान किया कि वो रिटायर हो गए, लेकिन मैं न तो रिटायर हूं और न थका हूं। सांसद कुमारी सैलजा को कांग्रेस की अगुआई करने देने के बयान पर हुड्‌डा ने कहा- बीरेंद्र सिंह ने जो बोला, वो उनकी बात है, लेकिन मैं रिटायर नहीं हूं।

18 सितंबर को करनाल में बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि मेरी उम्र हो गई है। हुड्डा भी मेरे से डेढ़ साल ही छोटा है, इसलिए वो भी जावैगा। हम सभी से कुमारी सैलजा 15-20 साल छोटी हैं। इसलिए बदलाव की लड़ाई का नेतृत्व बहन करेगी। वहीं इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला पर हुड्‌डा ने कहा कि क्या 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली में वह चौटाला सरकार के कांड गिनवाएंगे? क्या अभय बताएंगे कि महम में क्या कांड किया था?

बैंसी गांव में कौन किसकी वर्दी पहनकर गया था। हम बताएंगे कि जिसके लिए इनेलो ने गोली चलवाई, वो 1600 करोड़ किसने माफ किए। हुड्‌डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम बातें... अभय ने कहा था- पिकनिक मनाने आते हैं हुड्‌डा 20 सितंबर को इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला रोहतक के किलोई में कबड्‌डी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। यहां उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अखबारों तक बयानबाजी करते हैं।

अगर आप सही मायने में लोगों के हितैषी हैं तो बैठ जाओ, देखो प्रशासन मौके पर आता है या नहीं, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा को लोगों से कोई सरोकार नहीं है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में जाकर देखो, कैसे प्रशासन एक टांग पर खड़ा रहता है। अगर कोई कमी छोड़ता है तो उनके नकेल डाल रखी है। किलोई के लोगों ने भूपेंद्र हुड्डा पर कितना बड़ा विश्वास किया, लेकिन वे ट्रैक्टर में आएंगे और चार गांव घूमेंगे। वो केवल पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

..

Latest News Latest Media Community