हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को:तीसरी बार तारीख बदली, नायब कैबिनेट में 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं

हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था।

 298
हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को:तीसरी बार तारीख बदली, नायब कैबिनेट में 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं

हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसमें नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, मूलचंद शर्मा, राव नरबीर, सुनील सांगवान, विपुल गोयल, तेजपाल तंवर, श्रुति चौधरी और बिमला चौधरी शपथ ले सकते हैं।

पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा सीएम का शपथ ग्रहण पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

Latest News Latest Media Community