रोहतक नगर निगम की मीटिंग में हंगामा:एजेंडे पर चर्चा से पहले आपस में भिड़े MC व मनोनित पार्षद; मांगनी पड़ी माफी

रोहतक नगर निगम हाउस की हंगामे के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान वार्ड 19 से पार्षद विजय गोयल व मनोनीत पार्षद अनिता आपस में भिड़ गए। मनोनीत पार्षद अनिता का साथ दूसरे मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने दिया। इस दौरान सदन में पार्षद विजय गोयल ने अपनी बात रखी

 47.9k
रोहतक नगर निगम की मीटिंग में हंगामा:एजेंडे पर चर्चा से पहले आपस में भिड़े MC व मनोनित पार्षद; मांगनी पड़ी माफी

रोहतक नगर निगम हाउस की हंगामे के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान वार्ड 19 से पार्षद विजय गोयल व मनोनीत पार्षद अनिता आपस में भिड़ गए। मनोनीत पार्षद अनिता का साथ दूसरे मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने दिया। इस दौरान सदन में पार्षद विजय गोयल ने अपनी बात रखी और बाद में माफी मांगते हुए मामले को खत्म किया। नगर निगम हाउस की पिछली बैठक में एजेंडों से हटकर पार्षद बिजली व पानी को लेकर अधिकारियों पर नाराज दिखाई दिए थे।

इस दौरान अधिकारियों व पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई और वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप भी लगाया। बैठक के बाद वार्डों में कुछ काम हुआ है, जिसको लेकर भी रिपोर्ट ली जाएगी। हाउस की बैठक में ये रखे जाएंगे एजेंडे नगर निगम हाउस की बैठक में 17 एजेंडे रखे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से एलिवेटेड रोड बनाने का मुद्दा रखा जाएगा। यह रोड अंबेडकर चौक से दिल्ली बाईपास तक बनाने का प्रस्ताव लाने का विचार है, जिस पर सहमति भी बन सकती है। इसके अलावा जींद रोड़ का नाम गुरू तेग बहादुर रोड़ चौक का नाम शहीद गुरू तेग बहादुर चौक रखने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

बैठक के दौरान पुरानी जेल पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से रखने, वार्ड एक में पार्क बनाने, वार्ड 2 में शूर सैनी के नाम से प्रवेश द्वार बनाने, वार्ड दो में मकान नंबर अंकित करने बारे, वार्ड 7 में मार्गेट साइन बोर्ड लगाने, रेलवे रोड सुनारों वाली गली के सामने उपलब्ध स्थान पर महाराजा अजमीढ़ की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

बैठक के दौरान बाबा मस्तनाथ मठ को जाने वाली सड़क पर स्थित चौक का नामकरण सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ चौक रखने, पहरावर गांव में डॉग शेल्टर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने बोहर गांव में प्रजापति समाज की धर्मशाला बनाने के लिए जमीन देने, कंहेली रोड डबल फाटक से पहले बूस्टर के पास पब्लिक शौचालय बनवाने का मुद्दा रखा जाएगा। निगम की बैठक में रोहतक गोहाना रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ प्रस्तावित 15 फीट चौड़ी सड़क निर्माण में आने वाले भू स्वामियों की जमीन का प्रस्ताव, एडवोकेट सतबीर सिंह 1300 वर्ग गज भूमि गलियों के नाम के नाम गिफ्ट डीड देने, नगर निगम लाल डोरा के अंतर्गत आने वाली संपतियों के कब्जा धारकों का संपति प्रमाण पत्र जारी करने, सुभाष चौक से बजरंग भवन फाटक और अशोका चौक से लेबर चौक तक नो पार्किंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

Latest News Latest Media Community