Top 10 Polluted Cities: छोटी दिवाली पर रोहतक में AQI 1000 पार
हरियाणा का रोहतक 1003 के AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।
दिवाली से एक दिन पहले देश के कई जिलों में प्रदूषण ने विकराल रूप ले लिया है। देश के 30 से अधिक जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार पहुंच चुका है। AQI.IN वेबसाइट के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को हरियाणा का रोहतक देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां सुबह 8 बजे AQI 1003 तक दर्ज किया गया, जो बाद में घटकर 971 पर आया। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में दिल्ली टॉप 10 में शामिल नहीं है, बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के शहर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।




