KVM Public School Rohtak - रोहतक का KVM पब्लिक स्कूल,बना अभिभावकों की पहली पसंद: आधुनिक सुविधाएं

KVM Public School Rohtak - अपनी आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल लर्निंग और सर्वांगीण विकास मॉडल के दम पर क्षेत्र के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

KVM Public School  Rohtak - रोहतक का  KVM पब्लिक स्कूल,बना अभिभावकों की पहली पसंद: आधुनिक सुविधाएं
KVM Public School  Rohtak -शिक्षा के बदलते दौर में जहाँ पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकों का होना अनिवार्य हो गया है, वहीं रोहतक का KVM पब्लिक स्कूल (लाढ़ौत रोड) शिक्षा जगत में एक मिसाल बनकर उभरा है। वर्ष 2005 में मैना एजुकेशन सोसाइटी द्वारा स्थापित और सीबीएसई से संबद्ध यह सह-शिक्षा संस्थान नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहा है।
आधुनिक बुनियादी ढांचा और डिजिटल लर्निंग

KVM पब्लिक स्कूल की सबसे बड़ी खूबी इसका अत्याधुनिक कैंपस है। स्कूल ने नई शिक्षा नीति के तहत अपने पाठ्यक्रम को पूरी तरह डिजिटल और अनुभवात्मक  लर्निंग में बदल दिया है। यहाँ की सभी कक्षाएं स्मार्ट-तकनीक से लैस हैं, जिससे जटिल विषयों को भी छात्र दृश्यों  के जरिए आसानी से समझ पाते हैं। स्कूल में विश्वस्तरीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं मौजूद हैं, जो छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोग करने का अवसर देती हैं।
खेलकूद और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियाँ

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी स्कूल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। परिसर में विशाल खेल के मैदान, एक आधुनिक स्विमिंग पूल और विभिन्न इंडोर गेम्स की व्यवस्था है। छात्रों की रचनात्मकता को निखारने के लिए स्कूल में नियमित रूप से डिबेट, कला एवं शिल्प संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास मजबूत होता है।
सुरक्षा और अन्य सुविधाएं

अभिभावकों के लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है, और KVM स्कूल इस मोर्चे पर पूरी तरह खरा उतरता है। पूरा स्कूल परिसर 24x7 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है। इसके अलावा, छात्रों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्कूल बस की सुविधा, एक समृद्ध पुस्तकालय और आपातकालीन स्थिति के लिए एक मेडिकल केयर यूनिट भी उपलब्ध है।

अध्यक्ष श्री कर्मवीर मैना के कुशल मार्गदर्शन में, KVM पब्लिक स्कूल न केवल रोहतक बल्कि आसपास के जिलों में भी किफायती शुल्क संरचना के साथ उच्च स्तरीय शिक्षा देने वाले एक बेहतरीन केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।