BJP की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा से जुड़े 4 चेहरे:भाटिया-पूनिया महामंत्री बने, ओपी धनखड़ की छुट्टी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इसमें हरियाणा से जुड़े तीन नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। इसमें हरियाणा से जुड़े तीन नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। हालांकि, सतीश पूनिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, हरियाणा भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख रहे अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे ओमप्रकाश धनखड़ को नई टीम में जगह नहीं मिली। चारों नेताओं के बारे में जानिए…
भाटिया को सांसद के साथ राष्ट्रीय संगठन की बड़ी जिम्मेदारी संजय भाटिया पानीपत के रहने वाले हैं और भाजपा के पुराने संगठनकर्ताओं में गिने जाते हैं। वे 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6.56 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। यह उस समय हरियाणा के लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी जीत थी। भाटिया हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2026 में भाजपा ने उन्हें हरियाणा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे राज्यसभा पहुंचे।
उनके संसदीय कार्यकाल में गृह मामलों की स्थायी समिति, सांसदों के वेतन-भत्तों संबंधी संयुक्त समिति और एमएसएमई मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति जैसी जिम्मेदारियां भी शामिल रही हैं। भाटिया केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं। सतीश पूनिया राजस्थान से हरियाणा तक संगठन में सक्रिय डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वे राजस्थान भाजपा में प्रदेश महामंत्री समेत कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
हरियाणा भाजपा प्रभारी के तौर पर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी भूमिका अहम रही। 2026 में भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे महेंद्रगढ़ की रहने वालीं BJP की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
इससे पहले सिद्धार्थ यादव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। सिद्धार्थ यादव सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हैं। उन्होंने LLB और LLM की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है। सिद्धार्थ यादव की मां डॉ. सुधा यादव 1999 के लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वे 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की सदस्य रहीं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था।
अरुण यादव 2024 में हरियाणा सोशल मीडिया प्रमुख बने थे गुरुग्राम के रहने वाले अरुण यादव भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों से जुड़े प्रमुख चेहरों में हैं। जनवरी 2024 में उन्हें हरियाणा भाजपा का सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया था। यादव इससे पहले हरियाणा भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में एमबीए किया। कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद अक्टूबर 2018 में भाजपा से जुड़े। 2019 के जींद उपचुनाव से उन्होंने पार्टी के डिजिटल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। जानें BJP की नई टीम में कौन-कौन…




