BJP विधायक को धमकी देने वाला रिटायर्ड प्रिंसिपल निकला:लॉरेंस गैंग का कमांडर बताया, लिखा- खोपड़ी में 20 गोलियां लगेंगी; बेटे की खट्टर संग फोटो

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को सिर में 20 गोलियां मारने की धमकी देने वाला आरोपी रिटायर्ड प्रिंसिपल ईश्वर निकला। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 4
BJP विधायक को धमकी देने वाला रिटायर्ड प्रिंसिपल निकला:लॉरेंस गैंग का कमांडर बताया, लिखा- खोपड़ी में 20 गोलियां लगेंगी; बेटे की खट्टर संग फोटो

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को सिर में 20 गोलियां मारने की धमकी देने वाला आरोपी रिटायर्ड प्रिंसिपल ईश्वर निकला। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ईश्वर सिंह ने 27 अगस्त को डाक के जरिए विधायक को धमकी भरा लेटर भेजा था। इसमें उसने खुद को लॉरेंस गैंग का ‘एरिया कमांडर बलवीर सिंह’ बताया था। लेटर में आरोपी ने हर्ष की मौत का बदला लेने की बात भी कही थी। चर्चित बीरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने हर्ष का एनकाउंटर किया था। रोड़ समाज ने इस एनकाउंटर में विधायक जगमोहन आनंद की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

ईश्वर भी रोड़ समाज से है। उधर, चर्चा है कि आरोपी ईश्वर सिंह का बेटा मुकेश पूंडरी विधायक सतपाल जांबा का करीबी है। चुनाव के दौरान मुकेश ने ही जांबा के सोशल मीडिया अकाउंट संभाले थे। अब भी वह विधायक के सोशल मीडिया का काम देखता है। पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर के साथ भी मुकेश के हाथ मिलाते हुए फोटो सामने आए। इस मामले को लेकर विधायक सतपाल जांबा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डाक से मिला था धमकी भरा लेटर 27 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र मिला था।

उस समय विधायक विधानसभा सेशन में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। शाम को सेक्टर-13 स्थित अपने निवास लौटने के बाद उन्होंने कैंप ऑफिस में आई डाक देखी। लेटर ‘बलवीर सिंह, एरिया कमांडर, लॉरेंस, हरियाणा’ के नाम से भेजा गया था। इसमें विधायक के समाज और समाज की बहू-बेटियों के बारे में आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा लिखी गई थी। साथ ही एक महीने के अंदर विधायक की गोली मारकर हत्या करने और उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इंद्री से पोस्ट किया था लेटर पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ईश्वर सिंह ने यह लेटर इंद्री से पोस्ट किया था। ईश्वर बाइक पर सवार होकर हेलमेट पहनकर डाकघर पहुंचा था। उसने वहां लेटर पोस्ट किया और इसके बाद वहां से निकल गया।

डाकघर के बाहर लगे CCTV कैमरे में आरोपी की बाइक का नंबर कैद हो गया था। पुलिस ने बाइक नंबर की जांच की तो आरोपी तक पहुंच गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। AK- 47 से 20 गोलियां मारने की बात लिखी धमकी भरे पत्र में विधायक और उनके बेटे के सिर में AK-47 से 20 गोलियां मारने की बात लिखी गई थी। पत्र में कहा गया था कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद उन्हें रात के समय गोली मार दी जाएगी और एक महीने के अंदर हत्या कर दी जाएगी। लेटर में एनकाउंटर में मारे गए हर्ष का भी जिक्र था। विधायक को हर्ष की मौत का ब्याज सहित हिसाब-किताब चुकाने की धमकी दी थी।

सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका आरोपी आरोपी ईश्वर सिंह मूल रूप से करनाल की सीएचड़ी सिटी का रहने वाला है और इंद्री के सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी का लॉरेंस गैंग से कोई संबंध है या विधायक को डराने के लिए लेटर में ऐसा लिखा गया। ‘शाम तक रिजल्ट’ बयान के बाद एनकाउंटर पर विवाद करनाल में 5 अगस्त को बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन 6 अगस्त को बीरू के परिजन और समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान करनाल विधायक जगमोहन आनंद मौके पर पहुंचे और परिजनों से कहा कि उन्हें शाम तक रिजल्ट मिल जाएगा। उसी शाम पुलिस ने रोड़़ समाज से जुड़े हर्ष और बीरबल को एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद रोड़़ समाज ने विधायक के बयान को एनकाउंटर से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि विधायक को पहले से पता था कि शाम को हर्ष और बीरबल का एनकाउंटर होने वाला है।

समाज के लोगों ने इस मामले में विधायक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। इसके बाद रोड़़ समाज की ओर से कई पंचायतें और प्रदर्शन किए गए। समाज की प्रमुख मांगों में हर्ष एनकाउंटर की CBI जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और विधायक जगमोहन आनंद का समाज से माफी मांगना शामिल था। मामला बढ़ने के बाद 30 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद ने रोड़़ समाज से माफी मांगी। बैठक में उन्होंने कहा कि अगर उनकी किसी बात से समाज को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं।

Latest News Latest Media Community