रोहतक पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली:बोले-उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद बनेगा ‌BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष

रोहतक में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही बरसात खुशी की बात है। वैसे भी पानी की कमी हो रखी है। इससे पानी की कमी पूरी होगी। लेकिन जहां बादल फटे हैं और त्रासदी हुई, उसके लिए खेद है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बरसात ने 36 साल

रोहतक पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली:बोले-उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद बनेगा ‌BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष

रोहतक में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में ‌BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही बरसात खुशी की बात है। वैसे भी पानी की कमी हो रखी है। इससे पानी की कमी पूरी होगी। लेकिन जहां बादल फटे हैं और त्रासदी हुई, उसके लिए खेद है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बरसात ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जहां कोई दुखदायी घटना हुई है, उसके लिए खेद है। जहां बाढ़ जैसे हालात है, वहां हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के इंतजाम पूरे है।

कहीं कोई परेशानी नहीं आ रही। 3 घंटे से अधिक नहीं ठहर रहा पानी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में कहीं भी 3 घंटे से अधिक पानी नहीं ठहर रहा है, जो सही है। अगर इससे ज्यादा कहीं पानी रुकता है तो निकासी के उचित प्रबंध नहीं है। अंबाला के दो गांवों में जरूर दिक्कत हुई है। यह प्राकृतिक आपदा है और सरकार इसके लिए तैयार है। अगर फसल खराब हुई है तो सरकार मुआवजा दे रही है। उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद बनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देशभर में प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जा रहे है। पंजाब में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

कुछ राज्यों के बचे हुए है, जिनमें हरियाणा भी एक है। बीच में उपराष्ट्रपति चुनाव भी है, जिसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाए या उसके अध्यक्ष की चिंता करें। क्योंकि कांग्रेस तो एक परिवार की पार्टी है और उस परिवार से बाहर कभी अध्यक्ष नहीं बनता। कांग्रेस क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद की पार्टी है। कांग्रेस इन्हीं तीनों वादों पर चलती है।

कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाकर बाहर चली गई कांग्रेस मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर मुद्दा उठाया और विधानसभा छोड़कर चली गई। जब कोई मुद्दा उठाया है तो सरकार की बात भी सुननी चाहिए। क्यों विधानसभा छोड़कर चले गए, उन्हें सुनना भी चाहिए था। चीन के कब्जे वाला हिस्सा, जल्द भारत के पास होगा मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का चीन दौरा भारत के हित में ही है।

आज अगर कोई देश दादागिरी दिखाता है तो भारत सहन नहीं करेगा और व्यापारियों के लिए दूसरे देशों के रास्ते खोलने का काम करेंगे। जो जमीन आज चीन के कब्जे में है, वो जल्द भारत के पास होगी। इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाना गलत मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठा रही है। जो वोटर लिस्ट दिखाई है, वो इलेक्शन कमीशन ने बनाई है, कांग्रेस या भाजपा ने तो बनाई नहीं। वोटर लिस्ट में कुछ टेक्निकल गलती हो सकती है, लेकिन इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाना सही नहीं है।

Latest News Latest Media Community