हरियाणा में CET के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:चेयरमैन बोले- कोई जानकारी लेनी हो तो कॉल करें, रजिस्ट्रेशन आज रात से

हरियाणा में 3 साल बाद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आज बुधवार (28 मई) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। रात 11 बजकर 59 मिनट पर यह पोर्टल खुलेगा। जिस पर 12 जून की रात 11.59 बजे तक युवा आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक है।

 16.5k
हरियाणा में CET के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:चेयरमैन बोले- कोई जानकारी लेनी हो तो कॉल करें, रजिस्ट्रेशन आज रात से

हरियाणा में 3 साल बाद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आज बुधवार (28 मई) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। रात 11 बजकर 59 मिनट पर यह पोर्टल खुलेगा। जिस पर 12 जून की रात 11.59 बजे तक युवा आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की निगरानी में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने आज ही सीईटी को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर- 9063493990 जारी किया है।

हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में बताया कि परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो इस नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बता दें कि इस बार 30 लाख युवाओं के CET में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा। CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा। उसके लिए कौन-कौन से सर्टिफिकेट की जरूरत है। CET के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र से लेकर पासिंग मार्क्स के लिए क्या नियम-शर्तें हैं और CET एग्जाम कब होगा,

इसके बारे में विस्तार से जानिए... CET के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (नोट: HSSC ने स्पष्ट किया है कि 15 दिन के भीतर ही युवा आवेदन जरूर कर लें, इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में भी बदलाव के लिए अलग समय नहीं दिया जाएगा।) अब 9 ग्राफिक्स में वो सब कुछ पढ़ें, जो आपके लिए जानना जरूरी है... ----------------------

ये खबरें भी पढ़ें :- हरियाणा में CET का नोटिफिकेशन, 15 दिन रजिस्ट्रेशन​​​​​​:ग्रुप C-D की सरकारी नौकरी मिलेगी; आयु सीमा, पासिंग मार्क्स के बारे में जानें हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप C भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 मई की रात 11.59 बजे से युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसकी लास्ट डेट 12 जून की रात 11.59 बजे तक है।

हरियाणा CET का फर्जी विज्ञापन वायरल करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार:FIR में 2 मोबाइल नंबर-सोशल मीडिया ग्रुप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नाम पर 28 अप्रैल की रात कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के विज्ञापन का फर्जी दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Latest News Latest Media Community