ईशा ने पिता धर्मेंद्र को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट:श्रद्धांजलि वीडियो में प्रकाश कौर, सनी-बॉबी देओल समेत सौतेली बहनों को किया शामिल

ईशा देओल ने अपने दिवंगत पिता और एक्टर धर्मेंद्र को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। गुरुवार को ईशा ने पिता के रियल और रील दोनों सफर का जश्न मनाते हुए लगभग पांच मिनट लंबा एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें धर्मेंद्र से जुड़ी कई अनदेखे पलों को शामिल किया है।

ईशा ने पिता धर्मेंद्र को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट:श्रद्धांजलि वीडियो में प्रकाश कौर, सनी-बॉबी देओल समेत सौतेली बहनों को किया शामिल

ईशा देओल ने अपने दिवंगत पिता और एक्टर धर्मेंद्र को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है। गुरुवार को ईशा ने पिता के रियल और रील दोनों सफर का जश्न मनाते हुए लगभग पांच मिनट लंबा एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें धर्मेंद्र से जुड़ी कई अनदेखे पलों को शामिल किया है। साथ ही, उन्हें इसमें धर्मेंद्र के पहले परिवार को भी शामिल किया है। इस वीडियो ट्रिब्यूट में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चे सनी और बॉबी देओल की भी फोटो हैं। वीडियो की शुरुआत धर्मेंद्र की फोटो और एक कैप्शन के साथ शुरू होती है, जिसमें लिखा है- धरम जी…दिलों में लिखी हुईं दास्तान।

अनिल शर्मा प्रोडक्शन की तरफ से बनाई गई इस ट्रिब्यूट में धर्मेंद्र के शानदार फिल्मी करियर के यादगार पलों का एक मोंटाज दिखाया गया है। इस ट्रिब्यूट में वेटरन एक्टर दिलीप कुमार का भी एक दुर्लभ वीडियो शामिल था, जिसमें वो एक अवॉर्ड फंक्शन में धर्मेंद्र की प्रशंसा कर रहे थे। श्रद्धांजलि में धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की झलक के अलावा, उनके निजी जीवन की भी झलक देखने को मिली। इसमें उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों सनी, बॉबी, विजेता और अजीता देओल की फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। वीडियो में धर्मेंद्र की अपने पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की भी एक तस्वीर है।

ट्रिब्यूट के आखिरी में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस से उनका फुटेज और आवाज शामिल किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र कहते हैं- 'जिंदगी बिल्कुल बर्फ की तरह की तरह ही तो है, पल भर के लिए ठहरती है और पिघल जाती है। पर कमबख्त जितनी देर रहती है, बड़ी खूबसूरत लगती है मगर, इसे हर हाल जाना ही तो है।' ईशा ने इस खास वीडियो को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने अपना कमेंट ऑप्शन भी बंद कर रखा है। बता दें कि हेमा मालिनी ने 11 नवंबर को दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी थी। इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। हेमा से पहले सनी और बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के बंगले पर उनके लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया था, जिनमें एक्टर के फैंस को भी बुलाया गया था।

Latest News Latest Media Community