रिया चक्रवर्ती @33, बेल मिलने पर नागिन डांस किया:सुशांत की मौत के बाद डायन-विषकन्या और कातिल कहा गया; अब बिना फिल्मों के लाखों की कमाई जारी
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बीते 5 साल काफी मुश्किलों भरे रहे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लोगों ने उन्हें दोषी ठहराया। आरोपों के चलते वह 27 दिन जेल में भी रहीं। बाहर उन्हें और उनके परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका असर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा,
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बीते 5 साल काफी मुश्किलों भरे रहे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लोगों ने उन्हें दोषी ठहराया। आरोपों के चलते वह 27 दिन जेल में भी रहीं। बाहर उन्हें और उनके परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसका असर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा, उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट छूट गए। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने डायन, कातिल और जादूगरनी कहा। चुड़ैल, विषकन्या, ड्रग पैडलर जैसे नामों से भी बुलाया गया। हालांकि, CBI ने 22 मार्च 2025 को अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी। बीते दिनों को याद करके रिया काफी भावुक हो जाती हैं।
एक्ट्रेस कहती हैं कि जब हम उस ट्रेजडी से गुजरे तो हमारे साथ भाई का भी करियर खत्म हो गया। हालांकि, अब रिया अपने अतीत को भुलाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। 1 जुलाई 1992 को जन्मी रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन पर आज जानते हैं, उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.. ऐसे शुरू हुआ था करियर रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने 25 वर्षों तक सेना में सेवा की है। उनकी मां हाउस वाइफ और छोटा भाई शॉविक चक्रवर्ती MBA करना चाहता था, लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी तीन दीवा' से की थी। हालांकि इस शो की विनर नहीं बन पाईं, उन्हें सिर्फ रनरअप बनकर ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद रिया एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। यशराज की फिल्म से हुईं रिजेक्ट, साउथ में मिला मौका रिया चक्रवर्ती ने यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में इस फिल्म में उनकी जगह अनुष्का शर्मा नजर आईं।
बॉलीवुड में किस्मत ने साथ नहीं दिया तो रिया ने साउथ की तरफ रुख कर लिया। साल 2012 में उनकी तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा’ रिलीज हुई। बॉलीवुड में लगा फ्लॉप का ठप्पा साउथ के साथ-साथ रिया बॉलीवुड में अपने लिए अच्छे मौके की तलाश में थीं। उसी दौरान उन्हें बॉलीवुड में 'मेरे डैड की मारुति' में काम करने का अवसर मिला, लेकिन यह फिल्म हिट नहीं रही। इस फिल्म के बाद रिया ने जितनी भी फिल्में कीं, वह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। महेश भट्ट के साथ रिश्ते पर उठे सवाल ‘जलेबी’ महेश भट्ट के कैंप की फिल्म थी। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। उस दौरान रिया का अक्सर महेश भट्ट से मिलना होता था। रिया और महेश भट्ट की ऐसी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, इस मामले में रिया का कहना था कि महेश भट्ट उनके लिए पिता समान हैं। करियर पर पड़ा असर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर तमाम तरह के इल्जाम लगे। एक्टर की मौत के बाद साल 2020 में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था, मीडिया ट्रायल भी हुआ। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने के भी आरोप लगे। 22 मार्च 2025 को सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड बताई गई।
इस मामले का रिया के करियर पर बहुत असर पड़ा। 5 साल काफी मुश्किल भरे रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया 27 दिन जेल में भी रहीं। बाहर उन्हें और उनके परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर रिया को मीम्स के जरिए ‘गोल्ड-डिगर' और 'हत्यारा' कहा गया। उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। आज तक से बातचीत के दौरान रिया ने जेल में बिताए अपने अनुभव को भी साझा किया था। एक्ट्रेस ने कहा था- वह बहुत कठिन समय था। जेल में रहना आसान नहीं है। वहां की दुनिया बहुत ही अलग होती है। आपसे आपकी पहचान छीन ली जाती है और बस एक नंबर दे दिया जाता है। ऐसा लगने लगता है, जैसे सब खत्म हो गया है। आप नीचे गिरते ही चले जाते हैं। जेल की महिलाओं से बहुत कुछ सीखने को मिला एक्ट्रेस ने आगे बताया था- मैंने देखा कि उस गंदी दुनिया में भी लोग खुश हैं। वहां रहने वाली महिलाओं से खुश रहने की सीख मिली। जेल में जब एक समोसा भी बांटा जाता है, तो वह उसे देखकर ही खुश हो जाती हैं।
उनकी आंखों में अलग ही चमक आ जाती है। हम बाहर दुनियाभर की चीजों के लिए तरसते हैं और वे सब इतने में ही खुश रहती हैं। बेल मिलने के बाद नागिन डांस किया मैंने उन सबसे वादा किया था जब मेरी बेल हो जाएगी, तब मैं नागिन डांस करूंगी, लेकिन जब वह समय आया तो सिर्फ मुझे बेल मिली। मेरा भाई तब अंदर ही था। ऐसे में जेलर ने भी कहा कि रहने दो, लेकिन मुझे लगा आज मैं ऐसे चली गई तो मैं उनका दिल तोड़ दूंगी। फिर मैंने उन सब के साथ नागिन डांस किया। मैं वह पल नहीं भूल सकती। सभी महिलाएं मेरे साथ नीचे लेट कर नागिन डांस कर रही थीं। करियर पूरी तरह से तबाह हो गया खैर, रिया उन दिनों को याद करके काफी भावुक हो जाती हैं। उस ट्रेजडी में उन्होंने अपना करियर खो दिया, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स मिलने बंद हो गए थे।




