हरियाणा में 19 अक्टूबर को बदलेगा स्कूलों का समय, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने 19 अक्टूबर 2026 को दुर्गा अष्टमी के त्योहार के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश दिया है। इस दिन एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल
हरियाणा में 19 अक्टूबर को होगा स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस
चंडीगढ़/हरियाणा:
हरियाणा प्रदेश में आगामी 19 अक्टूबर 2026 को सभी सार्वजनिक (सरकारी) और निजी स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया जाएगा. हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर स्कूलों की टाइमिंग बदलने को लेकर राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है.

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश के राजकीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 19 अक्टूबर को संशोधित समय सारणी के अनुसार ही स्कूल पहुंचना होगा.
⏰ सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का नया समय
नोटिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के दिन प्रदेश के सभी एकल शिफ्ट (Single Shift) वाले राजकीय स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे रहेगा. वहीं, इस दिन स्कूलों की छुट्टी का समय दोपहर 2:30 बजे तय किया गया है.