रोहतक पहुंची दिल्ली CM रेखा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली:बोले-विदेशों से धमकी देने वालों पर सरकार सख्त

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शनिवार दोपहर बाद रोहतक में भाजपा नेता के घर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे और रेखा गुप्ता को बधाई दी। रेखा गुप्ता ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जुलाना

 16.8k
रोहतक पहुंची दिल्ली CM रेखा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली:बोले-विदेशों से धमकी देने वालों पर सरकार सख्त

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शनिवार दोपहर बाद रोहतक में भाजपा नेता के घर पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे और रेखा गुप्ता को बधाई दी। रेखा गुप्ता ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जुलाना में हुए कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने 150 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। अपनी मातृभूमि पर आकर प्यार और प्रेम मिला है। दिल्ली में सरकार जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा करने का काम किया है और आगे भी काम करते रहेंगे।

विदेश में बैठकर धमकी देने वाले बदमाशों पर सरकार सख्त इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि विदेशों में बैठकर धमकियां देने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक दौर शुरू हुआ था और अब दोबारा वैसा ही दौर चला है। सरकार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। मोहन लाल बड़ौली ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कह रहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परेशान कर रखा है और भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि रॉबर्ट वाड्रा ने परेशान कर रखा है।

दोनों पहले डिसाइड कर लें कि किसने किसको परेशान कर रखा है। इसकी शुरुआत कैसे हुई, किसने करवाई। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जिस प्रकार का प्रॉपर्टी लेनदेन हुआ, वह ईडी की पकड़ में आया है। जो काम कानून की नजर से बचकर करना चाहता है, वह कानून की पकड़ में आया है। उन्हें कानूनी प्रक्रिया का जवाब देना चाहिए। जांच में शामिल होना चाहिए। गरीबों को दिया गरीब कल्याण योजना का लाभ मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अगर बीपीएल कार्ड को लेकर विपक्ष के पास सबूत है तो दिखाए।

सारी जानकारी ऑनलाइन है। जिन लोगों के कार्ड कटे है, उन लोगों ने गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाकर अपने आप को इस श्रेणी से बाहर किया है। लोगों ने खुद को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। JJP आज के दिन जीरो मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अच्छी बात है कि पहले JJP की जो जिम्मेदारी थी, उस समय काम किया। आज जो जिम्मेदारी है, वह काम करें। जनता JJP को नकार चुकी है और आज दिन JJP जीरो है। प्रदेश में JJP का एक भी विधायक नहीं है।

Latest News Latest Media Community